फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

जरूरतमंद गिड़गिड़ाते रहे पर चौकी इंचार्ज लॉकडाउन की आड़ में लठियाते रहे

Tue, 25 May 2021 12:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने को लेकर आम जनता और व्यापारियों पर पुलिसिया अत्याचार थमने का नाम नहीं ले रहा है। तमाम पुलिस कर्मी सरकार की भद्द पिटवाने में लगे हैं। विवादों में रहने वाले घंटाघर चौकी इंचार्ज का एक बार फिर अमानवीय चेहरा सामने आया है। चौकी इंचार्ज ने दुकान बंद कराने के लिए दुकानदारों व ग्राहकों पर जमकर लाठियां बरसाईं। चौकी इंचार्ज के इस अमानवीय चेहरे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एसपी ने पूरे मामले की जांच कराने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

सरकार की ओर से आवश्यक सामान की दुकानें खोलने के लिए छूट दी है, लेकिन पुलिस इसे भी मानने को तैयार नहीं है। आरोप है कि नगर कोतवाल निखिल श्रीवास्तव व घंटाघर चौकी इंचार्ज महेंद्र कुमार ने व्यापारियों से सांठगांठ कर गैर आवश्यक सामग्री की दुकानों को भी पैसे लेकर खोलने की अनुमति दे रखी थी। इसी को लेकर बीते शनिवार को बजाजा लाइन के व्यापारियों ने चौकी इंचार्ज का घेराव कर प्रदर्शन किया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी सुजाता सिंह ने जांच शुरू कराई।
विज्ञापन

एसपी के सख्त रवैये को देखते हुए अपनी कुर्सी बचाने व खीझ निकालने के लिए घंटाघर चौकी इंचार्ज महेंद्र कुमार ने सोमवार को स्टीलगंज तालाब पहुंचकर दुकानदारों व ग्राहकों पर जमकर लाठियां भांजी। लोग गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन चौकी इंचार्ज ताबड़तोड़ लाठियां भांजते रहे। वहीं, दूसरी ओर सोमवार को ही नगर कोतवाल निखिल श्रीवास्तव ने खीझ मिटाने के लिए आम व्यापारियों व पटरी दुकानदारों का चालान काटा। नगर कोतवाल ने बताया कि 19 लोगों के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी सुजाता सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में आया है। जांच कराई जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed