{"_id":"60a957c88ebc3eac94654cc7","slug":"bahraich-bahraich-news-lko579166165","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 मिनट में पुलिस ने तलाशा जेवरात से भरा पर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 मिनट में पुलिस ने तलाशा जेवरात से भरा पर्स
विज्ञापन
बहराइच। पुलिस ने एक महिला का पर्स 40 मिनट में तलाश लिया। दरअसल, महिला का जेवरात से भरा पर्स गिर जाने के बाद 40 मिनट में ढूंढकर देहात कोतवाली पुलिस ने वापस कर दिया।
लखीमपुर जिले के ईसानगर थाना क्षेत्र के पंडितपुरवा रामलोक निवासी मंजू मिश्रा पत्नी राकेश मिश्रा अपने देवर भरत मिश्रा के साथ गोंडा जिले के कौड़िया थाना क्षेत्र में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आईं थीं। शादी में शिरकत करने के बाद वह शनिवार को अपने देवर के साथ बाइक से लखीमपुर के लिए जा रही थी। महिला अपने साथ गहनों से भरा पर्स भी लिए थी। पर्स में सोने की चेन, झुमका, दो हजार रुपये नकद व मोबाइल था। गोंडा-बहराइच हाईवे पर रास्ते में महिला का पर्स अचानक कहीं गिर गया, जिससे वह काफी परेशान हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी बैग नहीं मिला।
महिला रोते हुए देहात कोतवाली पहुंची। कोतवाली में मौजूद प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने तत्काल एसआई अनुराग प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर पर्स तलाशने के लिए लगा दी। पुलिस के अथक प्रयास से 40 मिनट के अंदर महिला का पर्स बरामद कर लिया गया। कोतवाल ने बताया कि महिला का पर्स गोंडा-बहराइच हाईवे स्थित नगरौर के पास मिला। पुलिस ने गहनों से भरा पर्स महिला को तो महिला उसके चेहरे पर मुस्कान छा गई। उसने सभी का आभार भी जताया।