फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

राजनीति का गढ़ बना रिसिया का अचरौरा गांव, जीते चार जिपं सदस्य

Wed, 05 May 2021 11:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना के बाद रिसिया ब्लॉक का अचरौरा गांव जिले की राजनीति का गढ़ बन गया है। इसी गांव के निवासी निर्वतमान जिला पंचायत अध्यक्ष समेत चार लोग जिला पंचायत सदस्य चुने गए हैं। इसके चलते ग्रामीणों में जश्न का माहौल है। गांव के लोग यहां के विकास को जिले में रोल माडल बनाने की उम्मीद किए हुए हैं।
विज्ञापन

जिले के विकास का खाका तैयार करने में जिला पंचायत का अहम रोल रहता है। जिला पंचायत अध्यक्ष की अध्यक्षता में ही जिले की तमाम बैठकें होती हैं। इन्हीं बैठकों में जिले के विकास की कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जाता है। हाल ही में हुए पंचायत चुनाव में परिणाम घोषित हुआ तो रिसिया ब्लॉक के अचरौरा गांव में नया कीर्तिमान बनाया है।जिले के अलग.अलग वार्डों से अचरौरा गांव के रहने वाले चार लोग जिला पंचायत सदस्य चुने गए हैं। इनमें पूर्व विधायक शब्बीर अहमद के पुत्र निर्वतमान जिला पंचायत अध्यक्ष नदीम मन्ना भी शामिल हैं। परिणाम की घोषणा होते ही ग्रामीणों में खुशी की लहर है।गांव से चार जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित होने के बाद ग्रामीणों में आस जगी कि अब जिले के सर्वांगीण विकास के साथ ही गांव का विकास भी पूरे जनपद में रोल माडल बनेगा।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 17 से नाजिस नसीम उर्फ रोजी शफीक पत्नी मोहम्मद शफीक शब्बीर निर्वाचित हुई हैं।यह खुद व इनके पति रिसिया ब्लॉक के प्रमुख भी रह चुके हैं। इसके अलावा वार्ड नंबर 13 से पूर्व विधायक शब्बीर अहमद के पुत्र निर्वतमान जिला पंचायत अध्यक्ष नदीम मन्नाएवार्ड नंबर 15 से अंशू व वार्ड नंबर दो से इरम जिला पंचायत सदस्य पद के लिए निर्वाचित हुई हैं। यह सभी अचरौरा गांव के ही रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड नंबर 14 से नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य नाजिस नसीम ने बताया कि गांव के साथ ही क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता में है।वार्ड नंबर 13 से निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य नदीम मन्ना ने बताया कि मूल निवास वाले गांव के साथ ही क्षेत्र व जिले के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed