फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bahraich: A heated argument erupted between the Tehsildar and revenue officials, leading to a major commotion,

Bahraich: तहसीलदार और लेखपालों में नोकझोंक, जमकर किया हंगामा..हाथापाई-धक्कामुक्की; पुलिस ने कही ये बात

Fri, 23 Jan 2026 07:33 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: आकाश द्विवेदी Updated Fri, 23 Jan 2026 07:33 PM IST
सार

बहराइच की नानपारा तहसील में तहसीलदार और लेखपालों के बीच तीखी नोकझोंक से हंगामा हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि पुलिस को बुलाना पड़ा। करीब एक घंटे तक अफरा-तफरी रही, हालांकि किसी पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं दी है।

विज्ञापन
Bahraich: A heated argument erupted between the Tehsildar and revenue officials, leading to a major commotion,
बहराइच - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

नानपारा तहसील परिसर में शुक्रवार दोपहर बाद तहसीलदार रविकांत दुबे और लेखपालों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि तहसील परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई और पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा। एक घंटे तक परिसर में गहमागहमी का माहौल रहा। हाथापाई और धक्कामुक्की होने की भी चर्चा है।

विज्ञापन


घटना उस समय हुई जब तहसीलदार अपनी कोर्ट में एसआईआर मामलों की सुनवाई कर रहे थे। इसी दौरान दो से तीन दर्जन लेखपाल उनके चैंबर में पहुंच गए, जहां दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कुछ देर तक बहस चलती रही, जिससे न्यायिक कार्य भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

 

'तुम्हें ठीक कर दूंगा'

लेखपाल प्रदीप आर्या ने बताया कि सुबह करीब 11:30 बजे तक तहसीलदार कार्यालय में उपस्थित नहीं थे, जिसके बाद वह रोस्टर के अनुसार बनकटवा गांव में अंश निर्धारण कैंप में चले गए थे। इसके बाद उन्हें ग्राम पंचायत मैनहिया में प्रस्तावित विधायक कार्यक्रम में भी जाना था, जो बाद में रद्द हो गया। इसी दौरान तहसीलदार का फोन आया, जिसमें कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया और “तुम्हें ठीक कर दूंगा” जैसी बात कही गई।

प्रदीप आर्या के अनुसार जब वह तहसीलदार के चैंबर में पहुंचे तो दोबारा इसी तरह की भाषा का प्रयोग किया गया। जवाब में उन्होंने कहा कि वह उनके अधीनस्थ हैं और कार्रवाई करनी है तो लिखित में करें। इसके बाद उन्होंने पूरी घटना की जानकारी लेखपाल संघ को दी, जिसके बाद संघ के सदस्य तहसीलदार से मिलने पहुंचे।

बताया गया कि उस समय तहसीलदार अपने कोर्ट के बाहर एसआईआर कोर्ट लगा रहे थे। इसके बाद कई लेखपाल और तहसीलदार उनके कार्यालय में गए, जहां काफी देर तक दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक के बीच हाथापाई और धक्कामुक्की होने की भी बात कही जा रही है। हालांकि इसकी पुष्टि कोई भी पक्ष नहीं कर रहा है।

विज्ञापन

सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंची

सूचना मिलते ही सीओ पहुप सिंह और कोतवाल राजनाथ सिंह भारी पुलिस बल के साथ तहसील पहुंचे। सीओ ने बताया कि फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है और तहसील परिसर में स्थिति काबू में है।

घटना के बाद तहसील के अन्य अधिकारी और कर्मचारी खुलकर कुछ भी कहने से बचते नजर आए। वहीं तहसीलदार रविकांत दुबे ने छह दिन से गुप्त नवरात्र व्रत हूं, एसआईआर के अत्यधिक दबाव का हवाला देते हुए उन्होंने निर्णय जिलाधिकारी स्तर से होने की बात कही और वहां से चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed