{"_id":"66e91a9801240449210bbc58","slug":"bahracih-news-a-woman-who-came-out-of-her-house-to-throw-garbage-was-beaten-to-death-by-a-bull-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahracih News : घर से कूड़ा फेंकने निकली महिला को सांड ने पटक-पटक कर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahracih News : घर से कूड़ा फेंकने निकली महिला को सांड ने पटक-पटक कर मार डाला
Tue, 17 Sep 2024 11:31 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 17 Sep 2024 11:31 AM IST
सार
बहराइच जिले में एक महिला सुबह कूड़ा फेंकने के लिए घर से निकली थी। इस दौरान सांड ने उस पर हमला कर दिया। सांड ने महिला को तब तक पटका जबत क उसकी मौत नहीं हो गई।
विज्ञापन
कुसुमा देवी (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बहराइच जिले में शिवपुर में खैरीघाट थाना के इमामगंज बाजार निवासी महिला मंगलवार की सुबह कूड़ा फेंकने के लिए घर से निकली थी। इस दौरान सांड ने उस पर हमला कर दिया। सांड ने महिला को तब तक पटका जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
खैतिघाट थाना क्षेत्र के इमामगंज बाजार निवासी कुसुमा देवी (35) मंगलवार की सुबह घर में झाडू लगा रही थी। झाड़ू लगाने के बाद वो घर के बाहर कूड़ा फेंकने निकली थी, इस दौरान पहले से मौजूद सांड ने महिला पर हमला कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक सांड ने महिला को कई बार पटका, जिससे उसका सिर फट गया। शोर सुन पहुंचे परिजनों ने लाठी फटकार कर सांड को भगाया और कुसुमा को सीएचसी नानपारा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मौत की पुष्टि कर दी। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। बेटी जस्मीन (18) और एक बेटा समद (13) का रो रो कर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची खैरीघाट पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन