फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   baharaich 316 vidhan sabha 2022

हिस्ट्रीशीटर को सदस्यता दिला गईं अपर्णा

Mon, 07 Feb 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
baharaich 316 vidhan sabha 2022
बहराइच। सदर विधानसभा सीट से प्रत्याशी अनुपमा जायसवाल ने सोमवार को नामांकन दाखिल किया। इस दौरान पहुंचीं अपर्णा यादव ने अपनी मौजूदगी में लगभग 100 से अधिक यादवों को भाजपा की सदस्यता भी दिलाई। इसमें एक नाम राजमल यादव का भी शामिल रहा जो नगर कोतवाली क्षेत्र के वशीरगंज मोहल्ले के निवासी हैं। इनके ऊपर कई मुकदमे दर्ज है और यह नगर कोतवाली के हिस्ट्रीशीटर भी हैं।
विज्ञापन

खास बात यह रही कि अपर्णा गुंडों पर कार्रवाई करने की बात कहकर भाजपा की तारीफ करती रहीं और राजमल यादव भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। बताया जाता है कि पहले राजमल प्रसपा में थे। सोमवार को उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। नगर कोतवाल राजेश कुमार ने बताया कि राजमल यादव नगर कोतवाली के हिस्ट्रीशीटर हैं। उन पर नजर रखी जा रही है। समय-समय पर जांच भी की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed