फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Baba Siddiqui murder case Rs 50,000 each deposited in accounts of three people from Mumbai to Bahraich

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: यूपी के इस जिले से जुड़ा कनेक्शन... मुंबई से तीन लोगों के खाते में भेजे गए 50-50 हजार

Wed, 16 Oct 2024 09:45 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 16 Oct 2024 09:45 AM IST
सार

मुंबई के बहुचर्चित एनसीपी नेता और पूर्व मंत्री रहे बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के तार बहराइच से दिन ब दिन मजबूती से जुड़ते जा रहे हैं। पहले जहां इस मामले में यहां के दो युवकों का नाम सामने आया था, वहीं अब पुलिस ने दो अन्य युवकों को भी उठाया है। मुंबई पुलिस व यूपी एसटीएफ मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Baba Siddiqui murder case Rs 50,000 each deposited in accounts of three people from Mumbai to Bahraich
Baba Siddiqui murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई में एनसीपी नेता और पूर्व मंत्री रहे बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में बहराइच से अब तक दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि एक को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं पुलिस जांच में सामने आया है कि कुछ दिन पूर्व ही मुंबई से बहराइच के गंडारा गांव के दो-तीन लोगों के बैंक खातों में 50-50 हजार रुपये डाले गए।
विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया कि जिन लोगों को यह पैसा मिला वे सभी फरार हैं। मुंबई पुलिस व यूपी एसटीएफ इस मामले की जांच कर रही है। इसके अलावा धर्मराज और गौतम के कुछ दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन


वहीं इस मामले में फरार चल रहे हैं शूटर शिवकुमार उर्फ शिवा गौतम की सोशल मीडिया साइट की पुलिस ने जांच की है। पुलिस के मुताबिक, साइट पर आरोपी गौतम ने खुद को गैंगस्टर बताते हुए पोस्ट डाली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस इस मामले में अन्य कई बिंदु पर जांच कर रही है। बताया गया है कि यहां पर करीब छह लोगों से स्थानीय पुलिस पूछताछ कर रही है। मुंबई पुलिस के साथ ही यूपी एसटीएफ भी बहराइच में डेरा डाले हुए है।

आरोपियों के पिता व भाई को मुंबई ले जाने की चर्चा 
बहराइच के गंडारा गांव में चर्चा है कि मुंबई पुलिस पूछताछ के लिए आरोपी धर्मराज के भाई अनुराग व पिता राधेश्याम के साथ ही फरार हत्यारोपी शिवा गौतम के पिता बाल किशुन को भी अपने साथ मंगलवार को मुंबई ले गई। मामले में एएसपी सिटी रामानंद कुशवाहा ने बताया कि मुंबई पुलिस पूछताछ के लिए कैसरगंज आई थी। कई युवकों से पूछताछ भी की गई है। हालांकि, मुंबई पुलिस कितने लोगों को साथ लेकर गई है, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।

मुंबई में कुर्ला के पटेल चाल में रहते थे तीनों आरोपी
मुंबई पुलिस ने बाबा सिद्दीकी की हत्या के तीनों आरोपियों के रहने के ठिकाने का पता लगाया है। तीनों आरोपी मुंबई के कुर्ला के पटेल चाल में रहते थे, जिसका किराया 14000 रुपये प्रतिमाह था। पुलिस ने उस घर से आरोपियों के कपड़े, चप्पल, खाली बोतल, हेलमेट और मिठाई के बाक्स बरामद किए। इस परिसर से एक मोटरसाइकिल भी लावारिस अवस्था में मिली है, जिसका नंबर एमएच 17, एपी 2972 बताया गया है।

धर्मराज व शिवा के दोस्त भी रडार पर
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में आरोपी धर्मराज व शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा के 12 से अधिक दोस्तों से भी पुलिस ने पूछताछ की है। हालांकि, कई ऐसे युवक हैं जो अभी तक पुलिस को नहीं मिले हैं। उनसे भी पूछताछ की जाएगी। मुंबई पुलिस का मकसद है कि इनसे पूछताछ कर धर्मराज व शिवा की कार्य शैली की जुटाई जा सके। वहीं, कई युवक शक के दायरे में हैं। उन्हें भी पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed