फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Ayurvedic hospitals will be built in Jarwal and Purana

जरवल व पुरैना में बनेंगे आयुर्वेदिक अस्पताल

Fri, 01 Nov 2019 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Ayurvedic hospitals will be built in Jarwal and Purana
विशेश्वरगंज के पुरैना में बनकर तैयार राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल का भवन। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। जरवलरोड में 12.5 लाख रुपये की लागत से राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए शासन ने बजट निर्माण एजेंसी को दे दिया है। वहीं, विशेश्वरगंज के पुरैना में राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल बनकर तैयार हो गया है। एक हफ्ते में निर्माण कराने वाली एजेंसी आयुर्वेदिक अधिकारी को यह अस्पताल हैंडओवर कर देगी। दोनों राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल चार-चार बेड के होंगे। इन अस्पतालों से विशेश्वरगंज और जरवल ब्लॉक के 30 गांवों की करीब 45 हजार आबादी को इलाज की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

जिले की 42 लाख की आबादी पर 36 राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल स्थापित हैं। लेकिन सुदूर क्षेत्र में राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल न होने से इसका लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। इसको देखते हुए क्षेत्रीय यूनानी एवं आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने शासन को पत्र भेजा था। इस पर शासन ने जरवल व विशेश्वरगंज ब्लॉक में राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल बनवाने की मंजूरी दे दी है। इसका बजट निर्माण एजेंसी के खाते में भेज दिया है।
विज्ञापन

बजट मिलते ही विशेश्वरगंज ब्लॉक के पुरैना में राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल का निर्माण शुरू करा दिया गया। डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि पुरैना में 12.5 लाख रुपये की लागत से राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल बनकर तैयार हो गया है। यह अस्पताल चार बेड का है। जबकि जरवल विकास खंड के जरवलरोड में चार बेड के अस्पताल के निर्माण के लिए शासन ने लगभग 12.5 लाख रुपये निर्माण एजेंसी के खाते में भेज दिए हैं। नवंबर के दूसरे सप्ताह से अस्पताल का निर्माण शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. राजीव कुमार ने कहा कि दो अस्पताल बनने से क्षेत्र के लोगों का आयुर्वेद की तरफ झुकाव होगा। साथ ही लोगों को नजदीक ही इलाज की बेहतर सुविधा मिल सकेगी। ग्रामीणों को इलाज के लिए दूरदराज भटकना नहीं पड़ेगा। दोनों अस्पतालों का निर्माण पूरा होने के बाद विभाग को हस्तांतरित कर दिया जाएगा। इससे दोनों विकास खंड के लगभग 30 गांव की 45 हजार आबादी को इलाज में सहूलियत मिलेगी।
अगले हफ्ते विभाग को मिलेगा अस्पताल
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि विशेश्वरगंज के पुरैना में चार बेड का राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल बनकर तैयार हो गया है। यह अस्पताल निर्माण एजेंसी की ओर से अगले हफ्ते सौंप दिया जाएगा। निर्माण विभाग से अस्पताल मिलते ही इसका संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

निर्माण सहकारी संघ जरवलरोड में कराएगा निर्माण
जरवलरोड में राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल के निर्माण के लिए शासन ने बजट उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड के खाते में भेज दिया है। संबंधित एजेंसी से बात भी हो गई है। नवंबर के दूसरे पखवाडे़ से निर्माण शुरू होने की उम्मीद है। अस्पताल बनने से क्षेत्र के लोगों को इलाज में लाभ मिलेगा।
- डॉ. राजीव कुमार, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed