{"_id":"652cc7b665cf3811500a9a77","slug":"ayodhya-youth-grabs-home-guard-job-by-forgery-bahraich-news-c-98-1-slko1011-4787-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: अयोध्या के युवक ने जालसाजी कर हथियाई होमगार्ड की नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: अयोध्या के युवक ने जालसाजी कर हथियाई होमगार्ड की नौकरी
Mon, 16 Oct 2023 10:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 16 Oct 2023 10:48 AM IST
विज्ञापन
जरवलरोड(बहराइच)। अयोध्या निवासी एक युवक ने जरवलरोड थाना क्षेत्र का फर्जी निवास प्रमाण पत्र लगाकर जिले में होमगार्ड की नौकरी हासिल कर ली। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों ने आईजीआरएस पर शिकायत की। शिकायत पर होमगार्ड कमांडेंट द्वारा जांच करवाए जाने पर शिकायत की पुष्टि होने पर उन्होंने डीएम को आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है।
जरवलरोड थाना क्षेत्र निवासी विजय कुमार सिंह ने होमगार्ड मैकूलाल द्वारा फर्जी निवास प्रमाण पत्र लगाकर नौकरी हासिल करने का आरोप लगाया था। इस पर जिला कमांडेंट होमगार्ड दिनेश ढींगरा ने जांच करवाई। जांच के बाद जिला कमांडेंट होमगार्ड दिनेश ढींगरा ने जांच आख्या में बताया कि बीओ ओम प्रकाश व प्लाटून कमांडर सुभाष चन्द्र द्वारा जांच में शिकायत सही पाई गई।
होगमार्ड मैकूलाल अयोध्या जिले के ग्राम पंचायत दुपहरियापुर का रहने वाला पाया गया है। साथ ही उसने कूटरचित अभिलेख लगाकर बहराइच में होमगार्ड की नौकरी हासिल कर ली। होमगार्ड ने अपना स्थायी निवास जरवलरोड के करमुल्लापुर गांव को दिखाया था जो गलत है। होमगार्ड कमांडेंट ने डीएम मोनिका रानी को जांच आख्या सौंप दी है।