फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Ayodhya wrestler won the riot

अयोध्या के पहलवान ने जीता दंगल

Sat, 22 Feb 2020 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya wrestler won the riot
बहराइच के मरौचा में आयोजित दंगल में विजेता पहलवान के साथ अन्य। - फोटो : BAHRAICH
फखरपुर (बहराइच)। क्षेत्र के मरौचा स्थित खेल मैदान में आयोजित दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का समापन हो गया। दंगल का फाइनल मुकाबला अयोध्या के पहलवान ने राजस्थान के पहलवान को हराकर जीत लिया, जबकि दूसरी कुश्ती बराबरी पर छूटी। विजेता पहलवान को कमेटी की ओर से 21 हजार रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

लखनऊ मार्ग पर स्थित मरौचा के खेल मैदान परिसर में दो दिवसीय अखिल भारतीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दंगल के आयोजक पंडित मोहन अवस्थी व दंगल अध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि अंतिम दिन पहली कुश्ती मोहम्मद गनी पहलवान और अयोध्या के पहलवान रविशंकर दास के बीच हुई। समयावधि पूरी होने के बावजूद कोई पहलवान नहीं जीत सका। इस पर बेहतर औसत के कारण अयोध्या के रविशंकर दास पहलवान को फाइनल में जगह दी गई।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबला राजस्थान के पहलवान मनजीत सिंह और अयोध्या हनुमान गढ़ी के पहलवान रविशंकर दास के बीच हुआ। 10 मिनट तक चले दंगल में रविशंकर पहलवान ने बेहतर दांव-पेच से राजस्थान के पहलवान को पटखनी दी। विजेता पहलवान रविशंकर दास को कमेटी की ओर से 21 हजार रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर दीपक सिंह, हितेंद्र सिंह, सुनील अवस्थी, सहदेव सिंह, अमित तिवारी, संतोष सिंह, वकील, श्यामजी त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed