{"_id":"67993ffa904df1d2cb050bf0","slug":"awareness-seen-in-the-city-villagers-still-without-helmets-bahraich-news-c-98-1-slko1011-125910-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: शहर में दिखी सजगता ग्रामीण अभी भी बिना हेलमेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: शहर में दिखी सजगता ग्रामीण अभी भी बिना हेलमेट
Wed, 29 Jan 2025 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 29 Jan 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
महसी के राजी चौराह में पेट्रोल पंप पर हेल्मेट लगाकर पेट्रोल डालवते लोग।
बहराइच। सड़क हादसों में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या में कमी लाने व लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए 26 जनवरी से सख्ती के साथ नो हेलमेट नो पेट्रोल का नियम लागू किया गया है। इसका सुखद परिणाम देखने को मिल रहा है। शहरी क्षेत्र में जहां 70 प्रतिशत लोग तो वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में 50 प्रतिशत से अधिक लोगों के सिर पर हेलमेट देखा जा रहा है। हालांकि सख्त नियम के चलते पेट्रोल पंप संचालकों व कर्मचारियों की थोड़ी मुश्किलें भी बढ़ी हैं। बिना हेलमेट पेट्रोल पंप पहुंचने वाले वाहन चालक जमकर नोकझोंक कर रहे हैं। यही नहीं जुगाड़ व्यवस्था भी शुरू हो गई है। बिना हेलमेट पहुंचने वाले लोग उधार का हेलमेट मांग कर भी पेट्रोल भरवाते देखे जा रहे हैं। प्रस्तुत है जितेंद्र दीक्षित की पड़ताल करती हुई एक रिपोर्ट....
सीन- 01, शिवपुर
प्रशासन की तरह से तैनात हो एक कर्मी
नानपारा-शिवपुर मार्ग पर बंजारन टांडा के पास स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने वाले अधिकांश लोग हेलमेट लगाए रहे। वहीं, कुछ लोग बिना हेलमेट के भी दिखे, जिन्हें तैनात कर्मी वापस करते रहे। वाहन चालक नोकझोंक करते रहे। पंप के मैनेजर आशुतोष विश्वकर्मा ने बताया कि अधिकतर लोग हेलमेट लगा कर आ रहे हैं। वहीं कर्मी शिवम कुमार कन्नौजिया ने बताया कि अभी भी आधे से ज्यादा लोग बिना हेलमेट के आ रहे है और मना करने पर झगड़े पर उतर आते हैं। ऐसे में अगर प्रशासन कोई कर्मी तैनात कर दे तो आसानी हो।
सीन- 02, बाबागंज
गैलन में पेट्रोल ले रहे लोग
बाबागंज क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप पर भी बिना हेलमेट पेट्रोल लेने पहुंचने वाले लोगों को वापस करते देखा गया। यहां भी वाहन संचालक पेट्रोल पंप कर्मियों से झगड़ते दिखे। यही नहीं कुछ बाइक चालक बाइक की टंकी फुल करवाते दिखे। पंप मैनेजर प्रेमचंद यादव ने बताया कि बिना हेलमेट वालों को वापस कर दिया जाता है लेकिन दिन भर नोकझोंक करना पड़ रहा है। पड़ताल के दौरान कुछ लोग 10 से 15 लीटर के गैलन में भी पेट्रोल भरवाते देखे गए।
विज्ञापन
सीन- 03, खैरीघाट
वापस करने पर मांगकर हेलमेट का कर रहे प्रयोग
महसी ब्लॉक क्षेत्र के राजी चौराहा स्थित पेट्रोल पंप पर भी हेलमेट को लेकर नोकझोंक होती दिखी। हालांकि अधिकांश लोग हेलमेट पहने नजर आए। वहीं, बिना हेलमेट पहने कई लोगों को दूसरे बाइक सवारों से उनका हेलमेट मांग कर पेट्रोल भरवाते भी देखा गया। पंप मैनेजर अरविंद सिंह ने बताया कि बिना हेलमेट किसी को भी पेट्रोल नहीं दिया जा रहा है।
सीन- 04, मिहींपुरवा
नोकझोंक से हो रही परेशानी
मिहींपुरवा क्षेत्र के तीन पंपों की पड़ताल में सभी जगह नो हेलमेट नो पेट्रोल के बैनर लगे रहे। वहीं, वाहन चालक भी हेलमेट लगाकर पेट्रोल लेते दिखे। सेल्समैन धर्मेन्द्र मिश्र ने बताया कि बिना हेलमेट के पहुंचने वाले लोगों के नोकझोंक से परेशानी हो रही है लेकिन अधिकांश लोग अब हेलमेट लगा के पहुंच रहे हैं।
अच्छा प्रयास, हादसों में आएगी कमी
पड़ताल के दौरान नानपारा के बंजारन टांडा पर पेट्रोल ले रहे रब्बानी व अक्षयवर लाल ने कहा कि निश्चित तौर पर इस सख्ती से लोग जागरूक होंगे और हादसों में मौतें कम होंगी। वहीं मिहींपुरवा में पेट्रोल ले रहे वाहन चालक सुमित व जगदीश ने बताया कि प्रशासन की इस पहल से मृत्यु दर में कमी आएगी।