{"_id":"57eab7194f1c1b537c5746b2","slug":"awareness-rally-by-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
शहर के कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने मंगलवार को अपने से बड़े लोगों को एक संदेश दिया। यह संदेश वोटर बनने और मतदान करने का था। इसके लिए बड़ी संख्या में एकत्र होकर बच्चों ने सुबह कलेक्ट्रेट से रैली निकाली। विभिन्न मार्गों से होते हुए उनकी रैली कलेक्ट्रेट लौटी।
सीडीओ राकेश कुमार ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने ‘लोकतंत्र का मान धरो, वोटर बनो मतदान करो....’ जैसे नारे लगाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया।
रैली में राजकीय इंटर कॉलेज, जीजीआईसी, महराज सिंह इंटर कॉलेज, न्यू आईएस पब्लिक स्कूल, तारा गर्ल्स, आर्य कन्या, लिटिल एंजिल, मांटेसरी स्कूल, मदरसा जामिया फैजुल उलूम समेत अन्य कालेजों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
रैली पानी टंकी, गुरुनानक चौक, छोटी बाजार, घंटाघर, पीपल तिराहा, नगरपालिका परिषद होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान एडीएम विद्याशंकर सिंह, नगर मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह, एसडीएम सदर नागेंद्र कुमार, बीएसए डॉ. अमरकांत सिंह, डीएमओ बालेंदु कुमार द्विवेदी, नगर शिक्षा अधिकारी प्रभास कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।