फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Awareness campaign will be conducted on the border to avoid corona

कोरोना से बचने को सीमा पर चलाया जाएगा जागरूकता अभियान

Mon, 16 Mar 2020 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Awareness campaign will be conducted on the border to avoid corona
नेपाल के बर्दिया में इंडो-नेपाल की बैठक में मौजूद भारत व नेपाल के अधिकारी। - फोटो : BAHRAICH
रुपईडीहा (बहराइच)। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए भारत व नेपाल के अधिकारियों के बीच बैठक हुई, जिसमें बचाव व जागरूकता पर तीन घंटे तक मंथन किया गया। इसके अलावा कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। बार्डर पर बनी हेल्प डेस्क पर जांच होने के बाद ही दोनों देशों में लोगों को प्रवेश मिल सकेगा। कोरोना से बचने के लिए बार्डर पर जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

नेपाल राष्ट्र के बर्दिया जिले में स्थित बबई रिसॉर्ट में भारत व नेपाल के अधिकारियों के बीच बैठक हुई। बर्दिया के जिलाधिकारी प्रेमलाल लामिछाने ने कहा कि बैठक में सीमा क्षेत्र के लोगों में कोरोना नियंत्रण को लेकर प्रभावशाली जागरूकता अभियान चलाया जाए। कोरोना से बचाव के लिए विशेष रूप से सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

भारत की ओर से सशस्त्र सीमा बल के 42वीं वाहिनी के प्रभारी कमांडेंट शैलेष कुमार ने कहा कि कोरोना को लेकर विशेष सतर्कता हमारे जवान व स्वास्थ्य विभाग की टीम मिलकर कर रही है। आसपास के गांवों में हमारे जवान जागरूकता फैला रहे हैं। बैठक में बार्डर पर हो रही नशीली दवाओं की तस्करी, प्रतिबंधित दवाओं पर लगाम न लगाना, मानव तस्करी, मादक पदार्थ पर रोक लगाना, सीमा पर हो रहे संगठित अपराध समेत अन्य मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई और इन पर अंकुश लगाने की बात की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों देशों के अधिकारियों ने एक साथ मिलकर अभियान चलाकर इस पर रोक लगाने की बात कही। इस मौके पर नेपाल की ओर से डांग के गोविंद रिजाल, बांके के कुमार बहादुर खड़का, नेपाल प्रहरी बरदिया के एसपी राजेश नाथ बस्तोला, दांग के जनक भट्टराई, बांके के एसपी वीर बहादुर ओली, सशस्त्र प्रहरी बांके के एसपी दीपक और भारत की ओर से एसपी विपिन मिश्रा, सीआरओ प्रदीप यादव, सशस्त्र सीमा बल के 59वीं बटालियन के प्रभारी कमांडेंट वैभव, डीएफओ बहराइच मनीष सिंह, एसडीएम नानपारा राम आश्रय वर्मा, सहायक चिकित्सा अधिकारी जयंत कुमार, रुपईडीहा थानाध्यक्ष प्रमोद सिंह व इसके अलावा श्रावस्ती, बलरामपुर जिले के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed