{"_id":"6a0dfed04073d3f2e00694f1","slug":"aunt-killed-nephew-injured-in-dcm-collision-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-149794-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: डीसीएम की टक्कर से बुआ की मौत, भतीजा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: डीसीएम की टक्कर से बुआ की मौत, भतीजा घायल
विज्ञापन
विशेश्वरगंज। गोंडा-बहराइच राजमार्ग पर बुधवार दोपहर एक बाइक की विपरीत दिशा से आ रही डीसीएम से भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक और महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। युवक को हालत गंभीर में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
गोंडा जिले के केशवपुर पहड़वा गांव निवासी अरविंद कुमार (19) अपनी बुआ राजकुमारी के साथ बाइक से बहराइच आ रहे थे। दोपहर करीब तीन बजे नेवलापुर मोड़ के पास बहराइच की ओर से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम से उनकी बाइक टकरा गई। दोनों लोग घायल हो गए। थाना प्रभारी संदीप कुमार दूबे ने दोनों अपनी गाड़ी से सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक डॉ. सारंग श्रीवास्तव ने राजकुमारी को मृत घोषित कर दिया, जबकि अरविंद को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के अनुसार बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
दो बाइकों की भिड़ंत में युवक घायल
चरदा। सीतापुर जिले की बिसवां तहसील अंतर्गत ग्राम बभनेवा निवासी मोहम्मद अजीज अपने एक रिश्तेदार का हालचाल लेने माल्ही चौराहा आए थे। बुधवार को वह दो महिलाओं के साथ बाइक से चरदा से बाबागंज जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उनकी बाइक से टकरा गई। इससे मोहम्मद अजीज घायल हो गए। चौकी इंचार्ज शिवेश शुक्ला ने उन्हें एंबुलेंस सीएचसी भेजा।