फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   ATS police station will open on Nepal border

नेपाल सरहद पर खुलेगा एटीएस थाना

Mon, 04 Jan 2021 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
ATS police station will open on Nepal border
बहराइच। प्रदेश सरकार नेपाल की सरहद पर एटीएस थाने की स्थापना करने जा रही है। थाने के लिए जमीन तलाशने को एक माह पहले एटीएस के आईजी ने नेपाल सीमा का दौरा किया था। सोमवार को एटीएस के एएसपी ने भी लखनऊ से आकर जमीन की संभावनाओं के संबंध में डीएम व अन्य अधिकारियों से चर्चा की। एटीएस थाने के लिए नानपारा तहसील क्षेत्र में ही जमीन की तलाश की जा रही है। सीमा सुरक्षा की दिशा में इसे सरकार का अहम कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन

भारत-नेपाल सरहद पर उत्तर प्रदेश सरकार एंटी टेररिस्ट स्क्वाएड (एटीएस) का थाना स्थापित करेगी। नेपाल सीमा के पार से होने वाली आतंकी गतिविधियों और देश विरोधी तत्वों की सक्रियता के दृष्टिकोण से बहराइच जिला संवेदनशील माना जाता है। नेपाल सीमा से कई बार एटीएस और एसटीएफ को बड़ी सफलता भी हाथ लग चुकी है।
विज्ञापन

जिले की करीब 110 किलोमीटर की खुली सीमा सुरक्षा एजेंसियों और सरकार के लिए सिरदर्द बनी हुई है। काफी समय से नेपाल की चीन से बढ़ती नजदीकियां भी सरकार व सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का सबब बनी हुईं हैं। ऐसे में सुरक्षा के मद्देनजर यूपी सरकार ने नेपाल सरहद के निकट एटीएस का थाना स्थापित करने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब एक माह पहले एटीएस के महानिरीक्षक जीके गोस्वामी ने थाने के लिए जमीन तलाशने को सीमा क्षेत्र का दौरा किया था। नानपारा तहसील क्षेत्र के बाबागंज और रुपईडीहा के निकट जमीन तलाशी जा रही है। हालांकि अभी तक इसे अंतिम रूप नहीं दिया गया है।
एटीएस के अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश यादव सोमवार को बहराइच पहुंचे। उन्होंने सीमा क्षेत्र का जायजा लिया। इसके बाद जिलाधिकारी शंभु कुमार व अन्य अधिकारियों से मुलाकात की। थाने के लिए जमीन उपलब्ध कराने के संबंध में राजस्व अधिकारियों से भी उन्होंने चर्चा की।

एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार का कहना है कि एटीएस के आईजी व एएसपी ने जिले का दौरा किया है। डीएम से भी मुलाकात की है। एटीएस थाने की स्थापना के लिए जल्द ही जमीन तलाश ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed