फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Assistance provided to the family of the woman killed in a tiger attack.

Bahraich News: बाघ के हमले में मारी गई महिला के परिजनों को दी सहायता

Fri, 24 Jul 2026 12:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Assistance provided to the family of the woman killed in a tiger attack.
मिहींपुरवा। लखीमपुर खीरी के धौरहरा वन रेंज अंतर्गत जंगल मटेरा बीट में बाघ के हमले में एक महिला की बुधवार को मौत हो गई थी। घटना के बाद वन विभाग ने मृतका के परिजनों को तत्काल 10 हजार रुपये की अहैतुक सहायता प्रदान की है। प्रेमनगर निवासी राजकुमारी (51) बुधवार को मवेशियों के लिए चारा लेने गई थीं, तभी घात लगाए बाघ ने उन पर हमला कर जंगल में खींच लिया। ग्रामीणों के शोर मचाने तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वन विभाग ने घटनास्थल पर मिले पगचिह्नों के आधार पर बाघ के हमले की पुष्टि की। धौरहरा के वन क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नियमानुसार आगे की क्षतिपूर्ति भी दिलाई जाएगी। जंगल से सटे गांवों में गश्त बढ़ा दी गई है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed