फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   As soon as the news of death reached home, the house of Ramprasad and Neeraj echoed with cries and screams

Bahraich News: मौत की सूचना घर पहुंचते ही चीख-पुकार से गूंज उठे रामप्रसाद व नीरज के घर

Sun, 29 Dec 2024 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 29 Dec 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
As soon as the news of death reached home, the house of Ramprasad and Neeraj echoed with cries and screams
नीरज बाजपेई (फाइल फोटो)
खैरीघाट (बहराइच)। इलाज के लिए बेटों व नाती के साथ लखनऊ जा रहे सेवानिवृत्त शिक्षक राम प्रसाद तिवारी (80) के हादसे में मौत की सूचना जैसे ही उनके घर पहुंची तो कोहराम मच गया। घर में सभी उनके साथ कार में मौजूद उनके बेटे सतीश उर्फ चुनऊ तिवारी (55), नाती आनंद बाजपेई (32) व आनंद के दोस्त नीरज के कुशलक्षेम की जानकारी लेने लगे। इस दौरान नीरज की मौत और सतीश व आनंद के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना पर तो चीत्कार मच गया। नीरज के परिजनों को मौत की सूचना मिलते ही उनका घर भी मातमी माहौल में बदल गया।
विज्ञापन


हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिकंदरपुर के मजरा शिवगढ़ निवासी राम प्रसाद तिवारी शनिवार की सुबह बड़े बेटे सतीश तिवारी उर्फ चुनऊ, बहदुरिया निवासी नाती आंनद व आनंद के दोस्त खैरीघाट थाना क्षेत्र के बदरका निवासी नीरज बाजपेयी उर्फ उमेश के साथ कार से लखनऊ जा रहे थे। इस दौरान बाराबंकी के बड्डूपुर थाना क्षेत्र में लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग पर तेज रफ्तार गैस सिलिंडर से लोड ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार के परखचे उड़ गए और कार सवार नीरज बाजपेयी व रामप्रसाद तिवारी की मौत हो गई। वहीं, कार सवार आनंद व सतीश गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

मृतक रामप्रसाद तिवारी सेवानिवृत्त थे और अपने पीछे पत्नी शकुंतला, तीन बेटों सतीश तिवारी, अनिल तिवारी व उमेश तिवारी को छोड़ गए हैं। घायल सतीश व अनिल खेती किसानी का काम करते हैं और उमेश इलाहाबाद में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते हैं। वहीं मृतक नीरज बाजपेयी अपने पीछे पत्नी बबली बाजपेयी व एक वर्षीय बेटे अच्यितम को छोड़ गए हैं। मृतक नीरज बाजपेयी भी खेती करते थे और इनकी पत्नी बब्ली बाजपेयी संविदा पर एएनम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed