{"_id":"5d4ef27a8ebc3e6ceb432303","slug":"arrangement-should-be-made-to-provide-free-travel-to-women-bahraich-news-lko4757596132","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को नि:शुल्क यात्रा कराने को चाक चौबंद करें व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं को नि:शुल्क यात्रा कराने को चाक चौबंद करें व्यवस्था
विज्ञापन
बहराइच। परिवहन निगम की ओर से रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को नि:शुल्क यात्रा कराने को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। इस मामले में आरएम देवीपाटन मंडल ने एआरएम को पत्र को जारी कर व्यवस्था चाक चौबंद बनाने ने निर्देश दिये हैं।
शासन की ओर से गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को नि:शुल्क यात्रा कराने के निर्देश दिये गए हैं। इसी के तहत परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक ने शनिवार को आरएम देवीपाटन मंडल को पत्र जारी कर मंडल के सभी जिलों में व्यवस्था चाक चौबंद बनाने के निर्देश दिये हैं।
आरएम देवीपाटन मंडल प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि शासन की ओर से रक्षाबंधन के पर्व को ध्यान में रखते हुये 14 अगस्त की देर रात 12 से 15 अगस्त रात 12 बजे तक महिलाओं को नि:शुल्क यात्रा कराने के निर्देश दिये गए हैं।
विज्ञापन
आरएम ने बताया कि इसी के तहत मंडल क्षेत्र के बहराइच, गोंडा व बलरामपुर के एआरएम को पत्र भेजकर कहा गया है कि सभी शासन द्वारा निर्धारित की की गई अवधि में बसों के संचालन की व्यवस्था चाक चौबंद कर लें। आरएम ने बताया कि जनपद से 115 बसें विभिन्न मांगों पर रवाना होंगी। जबकि देवीपाटन मंडल के चार जिलों से 270 बसें मांगों पर चलेंगी।
ईटीएम से शून्य मूल्य का निकलेगा महिलाओं का टिकट
आरएम ने बताया कि परिचालकों को निर्देश दिये गये हैं कि छूट अवधि के दौरान महिला यात्री को यात्रा के दौरान शून्य मूल्य का टिकट ईटीएम से देना होगा। उन्होंने बताया कि अगर किसी परिस्थिति में मशीन से शून्य मूल्य का टिकट नहीं निकलता, तो परिचालक को ब्लैंक बुक से शून्य मूल्य का टिकट महिला यात्री को उपलब्ध कराना होगा।