फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Angry with the Pahalgam incident, Shiv Sena burnt the effigy of Pakistan

Bahraich News: पहलगाम की घटना से नाराज शिवसेना ने पाकिस्तान का पुतला फूंका

Sun, 27 Apr 2025 02:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 27 Apr 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Angry with the Pahalgam incident, Shiv Sena burnt the effigy of Pakistan
बहराइच में शनिवार को डीएम चौराहे पर पाकिस्तान का पुतला फूंकते ​शिवसेना के कार्यकर्ता।
बहराइच। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में शनिवार को भी हिंदू संगठनों में गुस्सा देखने को मिला। पानी टंकी चौराहे पर नारेबाजी करते हुए शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला फूंका। इस दौरान अधिक संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

बीते दिनों जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में भारतीय पर्यटकों पर पाकिस्तानी पोषित आतंकवादियों द्वारा हिंदू एवं सनातन को टारगेट करते हुए गोली मारकर 28 लोगों की हत्या कर दी गई थी और कई लोगों को घायल कर दिया गया था। इसके विरोध में शनिवार को शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। जुलूस के डीएम चौराहे पर पहुंचते ही पाकिस्तान का पुतला फूंका गया और कलेक्ट्रेट में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। जिलाध्यक्ष अर्जुन पंडित शिवाकांत ने बताया कि पर्यटकों पर हमला करने वालों ने कलमा न पढ़ने वालों की हत्या व सनातन धर्म को टारगेट करने का जो काम किया गया है, वह निंदनीय है। इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो भी भारत में पाकिस्तानी आतंकवादियों का भरण पोषण करता है, तो उनके व उनके परिवार के विरुद्ध कठोर सैन्य कार्रवाई की जानी चाहिए। पाकिस्तान पर चढ़ाई कर सेना द्वारा आतंकी संगठनों को समाप्त किया जाए। इस दौरान जिला सचिव कैलाश नाथ साहू, शिवराम बाबा, ओमकार, माधवराम, शोभाराम, हरिओम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed