फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Angry man caught HT line, death

थाने में फटकार से नाराज युवक ने पकड़ी एचटी लाइन, मौत

Wed, 10 Jun 2020 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Angry man caught HT line, death
हुजूरपुर (बहराइच)। कटका गांव निवासी एक युवक का तीन दिन पूर्व बकरी चराने को लेकर पड़ोसियों से विवाद हो गया था। इस पर दोनों पक्ष ने थाने में तहरीर दी। इसी मामले में बुधवार को थाने में पंचायत हुई। मौके पर पुलिस अधिकारियों ने युवक को फटकार लगा दी। इससे नाराज युवक ने पेड़ पर चढ़कर एचटी लाइन को पकड़कर लिया। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

हुजूरपुर थाना क्षेत्र के कटका गांव निवासी रक्षाराम (34) पुत्र लल्लू का तीन दिन पूर्व पड़ोसी श्यामनाथ से बकरी चराने को लेकर विवाद हो गया था। दोनों पक्ष ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को बुधवार को थाने में बुलाया। यहां पर पंचायत के दौरान रक्षाराम अधिक बोलने लगा।
विज्ञापन

इस पर पुलिस अधिकारियों ने उसे फटकार लगा दी। पंचायत के बाद सभी लोग घर जाने लगे। वहीं पुलिस की फटकार से नाराज रक्षाराम थाने के सामने लगे पेड़ पर चढ़ गया और एचटी लाइन को पकड़ लिया। करंट लगने से वह नीचे आ गिरा। उसे सीएचसी चिरैयाटांड़ पहुंचाकर भर्ती कराया गया। यहां पर हालत गंभीर देखकर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस मामले में एसओ सतेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि पंचायत के दौरान ही युवक उठकर चला गया था। वह मानसिक रुप से परेशान लग रहा था। एचटी लाइन का करंट लगने से वह काफी झुलस गया था। मामले की जांच करायी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed