फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Anger erupted over the theft of the sound system, demonstrations were held

Bahraich News: साउंड सिस्टम की चोरी पर फूटा गुस्सा, किया प्रदर्शन

Sat, 04 Apr 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 04 Apr 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Anger erupted over the theft of the sound system, demonstrations were held
हुजूरपुर। कटघरा कला गांव में यज्ञ मंडप से साउंड सिस्टम चोरी होने और पुलिस कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा शुक्रवार को सड़क पर फूट पड़ा। बजरंग दल की अगुवाई में लोगों ने हुजूरपुर-बहराइच मार्ग जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया, इससे कुछ देर के लिए आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन


गांव में 30 अप्रैल से शतचंडी यज्ञ का आयोजन चल रहा है। आयोजकों का आरोप है कि उन्होंने पहले ही रानीपुर पुलिस से सुरक्षा की मांग की थी, लेकिन पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई। इसी बीच कार्यक्रम स्थल से कीमती साउंड सिस्टम मंगलवार की रात चोरी हो गया।
विज्ञापन


आयोजकों ने इस मामले में दो लोगों को नामजद करते हुए रानीपुर थाने में तहरीर दी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से भी शिकायत की, लेकिन जब वहां से भी समाधान नहीं मिला तो शुक्रवार को लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर जमा हो गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मार्ग जाम कर दिया। सूचना मिलते ही रानीपुर और हुजूरपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभालने में जुट गई।


काफी समझाने-बुझाने के बाद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर साउंड सिस्टम बरामद करने और आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इस पर ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया और आवागमन बहाल हो सका। ग्रामीणों के प्रदर्शन के चलते लगभग एक घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed