{"_id":"68697704896240915403f067","slug":"amna-khatoon-got-married-as-sadhna-bahraich-news-c-98-1-slko1011-133162-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: प्रेम में तोड़ीं मजहब की बंदिशें, आमना खातून ने साधना बन लिए सात फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: प्रेम में तोड़ीं मजहब की बंदिशें, आमना खातून ने साधना बन लिए सात फेरे
Sun, 06 Jul 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 06 Jul 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
मरी माता मंदिर में आमना से साधना बनकर प्रेमी से शादी करती युवती। -संवाद
फखरपुर (बहराइच)। प्रेमी के साथ वर्षों लिवइन रिलेशनशिप में रहने के बाद शुक्रवार को आखिरकार आमना खातून ने मजहब की बंदिशें तोड़कर प्रेमी अमित कुमार का हाथ थाम लिया। आमना ने अपना नाम साधना रखकर हिंदू रीति-रिवाज के साथ मरी माता मंदिर में प्रेमी के साथ सात फेरे लिए। दोनों का प्रेम विवाह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
फखरपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत रुकनापुर निवासी आमना खातून (22) व लालपुर निवासी अमित कुमार के बीच वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा है। अमित ने बताया कि वह लखनऊ में रहकर नौकरी करते हैं। लखनऊ में रहने के दौरान ही दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ा और लिवइन रिलेशनशिप में आ गए।
दोनों के धर्म अलग-अलग होने से शादी को लेकर डर रहे थे। लगभग छह महीने पहले दोनों ने हिम्मत जुटाकर कोर्ट मैरिज कर ली और अपने-अपने घर चले गए। इस दौरान शुक्रवार को आमना ने हिम्मत की और मजहब की बंदिश तोड़ने का मन बना लिया। अपना नाम बदल कर साधना बन गईं। इसके बाद दोनों मरी माता मंदिर पहुंचे और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शादी कर ली।
विज्ञापन
दर्ज है अपहरण का मुकदमा, शादी के बाद कोर्ट गई आमना
आमना के परिजनों को यह विवाह पसंद नहीं था जिसके चलते उन लोगों ने फखरपुर थाने में आमना के अपहरण की तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर फखरपुर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया था और तलाश कर रही थी। शुक्रवार को शादी के बाद दोनों घर नहीं गए। आमना पुलिस सुरक्षा में सीधे न्यायालय पहुंची और अपना बयान दर्ज करवाया। थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि प्रकरण में अपहरण का मुकदमा दर्ज है। युवती को बयान के लिए न्यायालय भेजा गया है। उसके बयान के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।