{"_id":"58a5eff94f1c1bd257d84c81","slug":"amit-shah-will-come-tomorrow-bahraich-and-shravasti","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल बहराइच व श्रावस्ती आएंगे अमित शाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल बहराइच व श्रावस्ती आएंगे अमित शाह
अमर उजाला/बहराइच
Updated Wed, 22 Feb 2017 12:39 PM IST
विज्ञापन
तैयारियों में जुटे भाजपा कार्यकर्ता, खुली जीप पर अमित शाह के साथ होंगे सिर्फ प्रत्याशी
- फोटो : फाइल फोटो
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 18 फरवरी को कैसरगंज विधानसभा क्षेत्र में आयोजित चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने का कार्यक्रम तय हो गया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल ने बताया कि अमित शाह कैसरगंज विधानसभा क्षेत्र के देवलखा गांव में 18 फरवरी को आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। रैली को देखते हुए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष व प्रत्याशी मुकुट बिहारी वर्मा की अगुवाई में रैली की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं को रैली स्थल तक लाने के लिए पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां भी तय कर दी हैं। उधर, श्रावस्ती में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 18 फरवरी को दोपहर एक बजे इकौना आएंगे।
विज्ञापन
वे श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशी रामफेरन पांडे के समर्थन में जगत जीत इंटर कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वहीं से वह हेलीकॉप्टर से बहराइच के कैसरगंज को रवाना हो जाएंगे। यह जानकारी अपर जिलाधिकारी ओपी सिंह ने दी है।