फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Amarnath's team champion in kabaddi competition

कबड्डी प्रतियोगिता मेें अमरनाथ की टीम चैंपियन

Sat, 19 Oct 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Amarnath's team champion in kabaddi competition
रिसिया में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में दांव आजमाते खिलाड़ी। - फोटो : BAHRAICH
रिसिया (बहराइच)। विकास खंड के बंगलाचक में स्थित कपूरे बाबा मैदान परिसर में शनिवार को पूर्वांचल विद्यार्थी परिषद व जलाचल प्रगति संस्था की ओर से कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र की 12 टीमों ने प्रतिभाग किया। कबड्डी प्रतियोगिता में कडे़ मुकाबले में अमरनाथ की टीम ने बाजी मारी। प्रतियोगिता के विजेेता और उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रिसिया विकास खंड के बंगलाचक में स्थित कपूरे बाबा मैदान परिसर में पूर्वांचल विद्यार्थी परिषद व जलाचल प्रगति संस्था की ओर से कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि व परिषद के अध्यक्ष अनिल कुमार निषाद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में गोंडा, मलुआ भकुरहा, सहनवाजपुर, अचकवा, गोपिया स्टार समेत 12 टीमों ने प्रतिभाग किया। अध्यक्ष ने बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता में अमरनाथ मेमोरियल शिक्षण संस्थान की टीम ने स्पोर्ट्स एकेडमी की टीम को शिकस्त देकर जीत दर्ज की। अमरनाथ की टीम को पांच अंक मिले। विशिष्ट अतिथि सरोज सिंह ने विजेता व उप विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस मौके पर महेश कुमार भारती, प्रबंधक अंबेडकर शिक्षण संस्थान के विशाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed