फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Along with teachers, students' attendance will also be marked online.

Bahraich News: शिक्षकों के साथ विद्यार्थियों की भी होगी ऑनलाइन हाजिरी

Fri, 10 Jul 2026 11:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Along with teachers, students' attendance will also be marked online.
बहराइच। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने विद्यालयों में पारदर्शिता और नियमित निगरानी के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब जिले के सभी सहायता प्राप्त, राजकीय एवं वित्तविहीन मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के साथ छात्र-छात्राओं की भी ऑनलाइन उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है। परिषद के निर्देश मिलते ही जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने जिले के सभी 310 माध्यमिक विद्यालयों को आदेश जारी कर तैयारियां शुरू करा दी हैं।
विज्ञापन


परिषद के अपर सचिव (प्रशासन) सत्येंद्र कुमार सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी विद्यालयों में उपस्थिति यूपीएमएसपी अटेंडेंस पोर्टल और मोबाइल ऐप के माध्यम से प्रतिदिन दर्ज की जाएगी। इसका उद्देश्य विद्यालयों की नियमित मॉनिटरिंग, पारदर्शिता बढ़ाना तथा शिक्षण व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना है।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानंद ने बताया कि आदेश मिलते ही शुक्रवार को सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि 1 अप्रैल से शिक्षक अपनी हाजिरी पोर्टल पर दर्ज कर रहे थे अब शिक्षकाें के साथ-साथ प्रत्येक छात्र-छात्रा की भी प्रतिदिन ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य होगा। इससे व्यवस्थाएं और बेहतर बनेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई व्यवस्था से ये होगा बदलाव
शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी और छात्र-छात्राओं की प्रतिदिन ऑनलाइन हाजिरी होगी।
उपस्थिति यूपीएमएसपी अटेंडेंस पोर्टल और मोबाइल ऐप पर दर्ज की जाएगी।
विभागीय अधिकारी रियल टाइम में विद्यालयों की निगरानी कर सकेंगे।
अनियमित उपस्थिति और फर्जी हाजिरी पर प्रभावी अंकुश लगेगा।
विद्यालयों की जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ेगी।

पालन न करने वाले विद्यालयों से तलब होगा स्पष्टीकरण
जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानंद ने कहा कि परिषद के निर्देशों का सभी विद्यालयों में कड़ाई से पालन कराया जाएगा। शिक्षकों के साथ-साथ छात्र-छात्राओं की भी प्रतिदिन ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज होगी। इससे विद्यालयों की नियमित मॉनिटरिंग होगी और शिक्षा व्यवस्था अधिक पारदर्शी एवं जवाबदेह बनेगी। निर्धारित व्यवस्था का पालन न करने वाले विद्यालयों से स्पष्टीकरण भी मांगा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed