फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   All trains on the Gonda-Nepalganj section cancelled.

Bahraich News: गोंडा-नेपालगंज प्रखंड की सभी ट्रेनें रद्द

Sun, 27 Sep 2026 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 27 Sep 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
All trains on the Gonda-Nepalganj section cancelled.
रिसिया रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पर गिरा पेड़। -संवाद
नानपारा/रिसिया। भारी बारिश और तेज हवा के चलते शनिवार सुबह रेलवे ट्रैक पर एक के बाद एक पेड़ गिरने से गोंडा-नेपालगंज रेलखंड का संचालन प्रभावित हो गया। बहराइच से गंगाधाम के बीच करीब सात स्थानों पर पेड़ गिरने की सूचना मिलने के बाद रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए इस प्रखंड की सभी ट्रेनों को आगामी आदेश तक रद्द कर दिया है।
विज्ञापन


नेपालगंज रोड से वाराणसी के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन सुबह करीब चार बजे रवाना हुई थी। सुबह पांच बजे ट्रेन के रिसिया पहुंचने पर ट्रैक पर पेड़ गिरने की जानकारी मिली। इसके बाद वाराणसी एक्सप्रेस को रिसिया रेलवे स्टेशन पर ही रोक दिया गया।
विज्ञापन


नानपारा जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक हरिकृष्ण मिश्रा ने बताया कि तेज हवा के कारण ट्रैक से एक पेड़ हटाया जा रहा है तो दूसरे स्थान पर पेड़ गिर जा रहा है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए सभी ट्रेनों का संचालन आगामी आदेश तक रोक दिया गया है। तकनीकी दल ट्रैक से पेड़ हटाने में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बिछिया रेलवे स्टेशन के पास भी रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने से रेल यातायात प्रभावित हुआ। कारीकोट-सुजौली मार्ग पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित रहा। बिछिया जंगल के वन बैरियर के आसपास जलभराव होने से राहगीरों को भी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed