फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   All day clouds, cold people

दिनभर छाए रहे बादल, ठिठुरे लोग

Thu, 26 Dec 2019 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
All day clouds, cold people
बहराइच नगर में गुरुवार को ठंड में गर्म कपड़े पहनकर जाते लोग। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। तराई में मौसम में बदलाव लगातार जारी है। बुधवार को निकली हल्की धूप से देर रात अचानक कोहरा बढ़ गया। गुरुवार की सुबह से ही तेज हवाएं चलने लगीं। पूरे दिन बादल छाये रहे, जिससे सूरज के दर्शन नहीं हो सके। इससे गलन बढ़ गई और लोग दिनभर ठिठुरते रहे। कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्रशासन ने दो दिनों तक स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी कर दिया है। कोहरे के चलते परिवहन व रेल सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। चौक चौराहों पर अलाव के इंतजाम भी नहीं दिख रहे हैं। गुरुवार को न्यूनतम पारा 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

तराई में मौसम पल-पल बदल रहा है। चार दिनों से लगातार ठंड का कहर जारी है। बुधवार को हल्की धूप खिली थी। उसके बाद भी गलन और ठिठुरन बरकरार रही। रात में अचानक कोहरा छा गया। कोहरे के चलते वाहन धीमी रफ्तार से चले। पारा लुढ़कने के कारण गुरुवार को भी पूरे दिन बादल छाये रहे। इससे दिन भर ठंड और ठिठुरन का अहसास होता रहा। घरों से निकले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कोहरे के चलते रेल परिवहन सेवाएं चरमराई रहीं। मजदूरी पेशा वर्ग के लोग अपने को कपड़ों में लपेटकर घर से निकले। तेज हवाएं चलने के कारण गलन और शीतलहर से राहत नहीं मिल सकी। जिला कोहरे और धुंध की चपेट में रहा। लोगों को सुबह और शाम के समय वाहनों की लाइट जलाकर चलने को मजबूर होना पड़ा। छह किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली पश्चिमोत्तर हवाओं ने शीतलहर का प्रकोप और बढ़ा दिया। प्रशासन की ओर से बढ़ती ठंड व शीतलहर को देखते हुए स्कूलों में गुरुवार और शुक्रवार को अवकाश घोषित कर दिया गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के सभी बोर्ड के स्कूल बंद कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फसल अनुसंधान केंद्र के प्रभारी डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते तराई में फिर शीतलहर की स्थिति बनी है। अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। उन्होंने कहा कि आगामी पांच दिन तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहने के आसार दिख रहे हैं। कोहरे से निजात नहीं मिलने वाली है। शीतलहर का दौर और बढ़ सकता है। हालांकि इस बीच धूप निकलने का भी पूर्वानुमान मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed