{"_id":"57e01b944f1c1b1356a825ec","slug":"alert-on-india-nepal-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
कश्मीर के उड़ी सेक्टर में सेना के कैंप पर हुए आतंकी हमले को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। खुफिया एजेंसियों ने आशंका जतायी है कि जम्मू-कश्मीर में कड़ी सुरक्षा के कारण देशविरोधी तत्व नेपाल की खुली सीमा से भारत में घुसपैठ कर सकते हैं।
जिसके कारण जंगल और गांव से सटी नेपाल की सीमा पर कांबिंग तेज कर दी गई है। सघन चौकसी बरती जा रही है। सभी बार्डर आउटपोस्ट के जवानों को सजग रहने के निर्देश दिए गए हैं।
खुफिया एजेंसियों ने आशंका जतायी है कि देश विरोधी तत्व घुसपैठ कर सार्वजनिक स्थलों पर विस्फोट जैसी हरकत कर सकते हैं। इस आशंका के बाद एसएसबी हेड क्वार्टर दिल्ली ने नेपाल से सटी बहराइच एसएसबी आउटपोस्ट को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
सोमवार को रुपईडीहा बार्डर आउटपोस्ट पर नेपाल से आने और जाने वालों की कड़ी तलाशी ली गई। सीमा पर एसएसबी जवान मुस्तैद दिखे। सभी वाहनों को डाक स्क्वॉयड दस्ते व स्कैन मशीन से चेक किया गया।
पुलिस अधीक्षक सालिकराम वर्मा ने बताया कि नेपाल सीमा से सटा आधे से अधिक हिस्सा वनाच्छादित हैं। जंगल से नेपाली नदियां गेरुआ, कौड़ियाला भी भारतीय सीमा क्षेत्र में प्रवेश करती हैं।
सरयू समेत अन्य कई नदियाें के रास्ते देश विरोधी तत्व सीमा में प्रवेश न करें, इसके लिए संबंधित थाना क्षेत्रों की पुलिस टीम को नदियों के तट पर गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं।