{"_id":"5d98d5348ebc3e013549a807","slug":"akanksha-wins-the-essay-competition-bahraich-news-lko4853777126","type":"story","status":"publish","title_hn":"निबंध प्रतियोगिता में आकांक्षा ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निबंध प्रतियोगिता में आकांक्षा ने मारी बाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैसरगंज (बहराइच)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती समारोह सप्ताह के तहत नेहरू युवा केंद्र की ओर से निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
कैसरगंज में स्थित हुकुम सिंह इंटर कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन सप्ताह के तहत तीन दिन पूर्व किया गया था, जिसमें छात्र-छात्राओं की ओर से महात्मा गांधी के जीवन पर निबंध लिखा गया था। आयोजन के बाद प्रतिभागी छात्र-छात्राओं में तीन छात्राओं का चयन प्रथम, द्वितीय व तृतीय के रूप में किया गया।
इनमें आकांक्षा सिंह को प्रथम, राजकुमारी को द्वितीय व तृतीय स्थान उजाला वर्मा को मिला। इन छात्राओं को नेहरू युवा केंद्र की राष्ट्रीय युवा स्वयं सेविका अंजनी वर्मा ने पुरस्कृत किया। इसके बाद पर्यटन पर्व में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत पॉलीथिन हटाओ की भी रैली निकालकर नारा दिया गया।
विज्ञापन
पॉलिथीन हटाओ देश को सबसे स्वच्छ बनाओ, पॉलिथीन हटाना है देश को स्वच्छ बनाना है आदि का नारा लगाते हुए छात्राओं ने रैली निकाली। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य तेज नारायण, प्रधान लिपिक आनंद कुमार सिंह, प्रवक्ता ज्ञानचंद, कनौजिया, अखिलेंद्र चौधरी, लाल बहोरन मौर्य, राम शंकर सरोज आदि मौजूद रहे।