{"_id":"65fb1f7eb9dc1f5d20065cf1","slug":"ak-47-and-shotgun-will-bring-colors-in-holi-bahraich-news-c-98-1-slko1009-111545-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: होली में एके-47 और शॉटगन से बरसेगा रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: होली में एके-47 और शॉटगन से बरसेगा रंग
Wed, 20 Mar 2024 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 20 Mar 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
बहराइच में घंटाघर के पास होली पर सजी पिचकारी की दुकान।
- फोटो : संवाद
बहराइच। होली का पर्व नजदीक आते ही बाजार सज गए हैं। बाजारों में रंग, अबीर-गुलाल और पिचकारियों की दुकानें सजी हुई हैं। लोगों ने होली से जुड़ी खरीदारी करनी शुरू भी कर दी है। इस बार बाजार में आईं नई-नई पिचकारियां आकर्षण का केंद्र बनी हैं, जो बच्चों, बुजुर्गों और बड़ों को लुभा रही है।
शहर के घंटाघर स्थित दुकानदार हर्षित पटवा ने बताया कि इस वर्ष बाजार में मोदी टंकी गन, बेलन, छड़ी, लाइटर, एके-47, शॉटगन, सांपबीन, हैमर, इलेक्ट्रॉनिक गन, आर्मी जैसे नाम से कई तरह की नई व सुंदर पिचकारियां आई हैं। जिन्हें खरीदने में लोग दिलचस्पी भी ले रहे हैं और नाम व आकृति देखकर हतप्रभ हो रहे हैं। खरीदारी करने आए दिनेश ने बताया कि जब उन्होंने नई पिचकारियों की जानकारी ली तो बेलन, शॉटगन आदि नाम सुनकर उनके मन में घर में खाना बनाने में उपयोग होने वाला बेलन का ख्याल आया। बाजार में बेलन, छड़ी, लाइटर, आर्मी पिचकारी की कीमत 150 रुपये, एके-47, शॉटगन की कीमत 250 रुपये, मोदी टंकी पिचकारी 300-650 रुपये, आर्मी पिचकारी 150-400 रुपये में आ रही है। वहीं विशेष इलेक्ट्रॉनिक गुलाल गन 600 रुपये की मिल रही है। इसमें विशेष रूप से गुलाल भरा जाता है और फिर बटन दबाने पर लगातार गुलाल हवा में उड़ता चला जाता है।