{"_id":"5dd2cf7e8ebc3e54c36d1852","slug":"ajanta-cricket-club-team-won-the-match-bahraich-news-lko492968871","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजंता क्रिकेट क्लब की टीम ने जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजंता क्रिकेट क्लब की टीम ने जीता मैच
विज्ञापन
बहराइच के इंदिरा गांधी स्टेडियम में सोमवार को चल रही क्रिकेट मैच प्रतियोगिता में बैटिंग करता खि?
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को खेले गये मैच में अजंता क्रिकेट क्लब रेड ने अपने बेहतर प्रदर्शन से लार्ड्स क्रिकेट क्लब रेड की टीम को छह विकेट से हरा दिया।
प्रतियोगिता में सोमवार को लार्ड्स क्रिकेट क्लब रेड ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लार्ड्स क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित 30 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 111 रन बनाए, जिसमें मानस त्रिपाठी ने 22 व शरद सोनकर ने 15 रन बनाए। जबकि अजंता रेड की ओर से त्रिपुरश मिश्रा ने दो विकेट लिए तथा चार बल्लेबाज रन आउट हो गए।
112 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अजंता क्रिकेट क्लब रेड की टीम ने 17.3 ओवरों में महज चार विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया और मैच को छह विकेट से शानदार तरीके से जीत लिया। अजंता क्रिकेट क्लब के मो. शाद ने नाबाद 40 व आनंद मौर्या ने 22 रन बनाए, जबकि लार्ड्स रेड के अनिकेत कश्यप ने तीन विकेट झटके। डीसीए के संयुक्त सचिव जावेर्दुरहमान ने बताया कि अगला मैच मंगलवार को सुबह नौ बजे खेला जाएगा।