फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Agriculture department clerk arrested for taking bribe of Rs 5,000

Bahraich News: कृषि विभाग का लिपिक पांच हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

Wed, 25 Feb 2026 01:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Agriculture department clerk arrested for taking bribe of Rs 5,000
कृषि विभाग का लिपिक पांच हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार। - फोटो : कृषि विभाग का लिपिक पांच हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार।
श्रावस्ती। जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में कनिष्ठ सहायक के पद पर तैनात लिपिक को मंगलवार को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए लिपिक पर वेतन व भत्ता निकलवाने के नाम पर पांच हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप है।
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के महेंद्र प्रताप सिंह जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में कनिष्ठ सहायक के पद पर तैनात हैं। उन्होंने कनिष्ठ लिपिक के पद पर तैनात इकौना के मोहल्ला बेचूबाबा निवासी सुनील कुमार मौर्य के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संगठन गोंडा इकाई को शिकायती पत्र देकर वेतन व भत्ते का भुगतान कराने के लिए रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। इस पर निरीक्षक धनंजय कुमार सिंह ने एंटी करप्शन टीम के साथ आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने के लिए मंगलवार को विकास भवन में जाल बिछाया। विकास भवन परिसर स्थित एक चाय की दुकान पर जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की धनराशि अपने आथ में ली, टीम के सदस्यों ने फिल्मी अंदाज में आरोपी को दबोच लिया। टीम आरोपी को पकड़कर कोतवाली ले गई, जहां पर उसे पुलिस को सुपुर्द कर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed