फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   After the withdrawal of nominations, 103 candidates for the post of Speaker, 902 for the Councilor are in the fray

Bahraich News: नाम वापसी के बाद अध्यक्ष के 103, सभासद के 902 प्रत्याशी मैदान में

Thu, 20 Apr 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 20 Apr 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
After the withdrawal of nominations, 103 candidates for the post of Speaker, 902 for the Councilor are in the fray
बहराइच। जिले की दो नगर पालिका समेत छह नगर पंचायतों में बृहस्पतिवार को हुई नाम वापसी के बाद अब चुनाव मैदान में अध्यक्ष व सभासद पद के 1005 प्रत्याशी बचे हैं। इनमें अध्यक्ष पद के 103 व वार्ड सभासद पद के 902 प्रत्याशी हैं। इस दौरान सरकार में शामिल गठबंधन की निषाद पार्टी की तरफ से सदर निकाय क्षेत्र में अध्यक्ष पद पर दाखिल पर्चा काफी जद्दोजहद के बाद वापस लिया गया। इसके साथ ही अन्य निकाय क्षेत्रों से भी अध्यक्ष पद के 22 प्रत्याशियों ने मैदान छोड़ने का फैसला किया।
विज्ञापन


निकाय चुनाव में नामांकन पत्रों की जांच के बाद जिले की दो नगर पालिका व छह नगर पंचायतों में अध्यक्ष के लिए 126 व सभासद के लिए 155 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बचे थे। बृहस्पतिवार को नामांकन वापसी के दौरान जिले की दो नगर पालिकाओं में से दो प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस लिया। नाम वापसी में नगर पंचायतों की संख्या सबसे ज्यादा रही। जिले की छह नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के 21 प्रत्याशियों ने अपना पर्चा वापस लिया।
विज्ञापन

जबकि दो नगर पालिकाओं में सभासद पद पर नाम वापस लेने वालों की संख्या 21 व छह नगर पंचायतों में 32 रही। नाम वापसी के बाद अब नगर निकाय चुनाव के लिए मैदान में बचे प्रत्याशियों की तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव से हटने को एलान कर पूजा ने सभी को चौकाया
सदर नगर पालिका सीट से भाजपा गठंबंधन में निषाद पार्टी की पूजा निषाद ने काफी उत्साह के साथ अपना नामांकन पर्चा दाखिल कराया था। नामांकन के दौरान उन्होंने भाजपा पर गठबंधन की शर्तों को न मानने का आरोप भी लगाते हुए भाजपा प्रत्याशी को कड़ी चुनावी टक्कर देने की बात कही थी। लेकिन बृहस्पतिवार को नाम वापसी के दौरान पूजा निषाद ने अचानकृ कलेक्ट्रेट पंहुचकर अपना पर्चा वापस लेकर चुनाव मैदान छोड़ने का एलान कर सभी को चौका दिया।
पर्चा वापसी के बाद जिले के विधायकों व पार्टी पदाधिकारियों ने पूजा के निर्णय का स्वागत करते हुए इस पर आभार जताया। वही पयागपुर नगर पंचायत से निर्दलीय नामांकन करने वाले बीजेपी के कार्यकर्ता पंकज शुक्ला ने भी नाम वापस ले लिया है। इससे पार्टी में खुशी की लहर है।


वार्ड नंबर दस में निर्विरोध निर्वाचन तय
सदर नगर पालिका परिषद में वार्ड नंबर दस से आशीष सिंह व उनकी पत्नी ने नामांकन के अंतिम दिन अपना-अपना पर्चा दाखिल किया था। पर्चा दाखिल करने के बाद से ही इस सीट पर निर्विरोध चुनाव होना तय दिख रहा था। बृहस्पतिवार को पत्नी ने अपने पति के समर्थन में पर्चा वापस ले लिया। अब इस सीट पर आशीष का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed