{"_id":"6851c30ac9808ee9490814ce","slug":"after-one-day-of-relief-the-mercury-rose-by-42-degrees-bahraich-news-c-98-1-slko1011-132330-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: एक दिन की राहत के बाद 4.2 डिग्री चढ़ा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: एक दिन की राहत के बाद 4.2 डिग्री चढ़ा पारा
Wed, 18 Jun 2025 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 18 Jun 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
बहराइच में मंगलवार को चिलचिलाती धूप से बचने के लिए मुंह ढककर जाती युवती।
बहराइच। तराई मेंं मौसम की उठापटक का दौर बदस्तूर जारी है। सोमवार को बारिश से मिली राहत के बाद मंगलवार को एक बार फिर तराई उमस भरी गर्मी की चपेट में है। धूप के चलते अधिकतम तापमान 4.2 डिग्री बढ़कर 37.2 डिग्री पहुंच गया। हालांकि न्यूनतम तापमान में बहुत बढ़ोतरी नहीं हुई और न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री के बढ़ोतरी के साथ 27 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 33 तो न्यूनतम 26.8 रहा था।
तराई में मंगलवार की सुबह आसमान में बादलों की आवाजाही रही, इससे लोगों को सोमवार की तरह ही उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जगी। लेकिन घड़ी की सुइयों के बढ़ने के साथ ही तराई का तापमान भी बढ़ने लगा और 11 बजते-बजते हवाओं के चलते आसमान साफ हो गया और कड़क धूप निकल आई। इससे दोपहर के समय उमस बढ़ गई। हालांकि इस दौरान लगभग चार किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। इससे लोगोंं को छायादार स्थानों पर फौरी राहत मिली। रविवार की रात तराई के ज्यादातर हिस्सों में झमाझम बारिश हुई थी। इससे सोमवार को तराई का तापमान सीधे 10 डिग्री लुढ़क गया था और मौसम सुहाना हो गया था। इससे लोगों ने अगले कुछ दिन राहत की उम्मीद लगाई थी, लेकिन कड़ी धूप व उमस ने उम्मीदों पर पानी फेर दिया।