फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Administration was alert about the namaaz

जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट रहा प्रशासन

Fri, 27 Dec 2019 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Administration was alert about the namaaz
बहराइच नगर में शुक्रवार को सुरक्षा के मद्देनजर रूट मार्च करते डीएम, एसपी व साथ में पुलिसफोर्स। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद जुलूस निकलने की संभावना को देखते हुए प्रशासन सतर्क दिखायी दिया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मस्जिदों के आसपास पुलिस फोर्स तैनात रही। वहीं बैरिकेडिंग के निकट भी पुलिस के जवान मुस्तैद दिखाई दिए। हालांकि बाजार में आवागमन की सामान्य स्थिति रही। दोपहर बाद जुलूस न निकलने पर प्रशासनिक अधिकारियोें ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर बीते शुक्रवार को बहराइच शहर में जुलूस निकाला गया था। विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया गया। जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करते हुए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। पुलिस ने छह मुकदमे दर्ज करते हुए 90 नामजद और 2100 अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की थी। इस बार भी शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद जुलूस निकलने की संभावना थी। जिसे देखते हुए प्रशासन पहले से ही सतर्क हो गया था।
विज्ञापन

शहर में जागरूकता से संबंधित पर्चे बांटे गए और बैठक कर लोगों को जागरूक भी किया गया। शुक्रवार को सुबह से ही पूरे शहर में पुलिस फोर्स की गाड़ियां दौड़ने लगीं। चौक-चौराहों पर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए थे। घंटाघर की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग लगा दी गई थी। बैरिकेडिंग के पास भी पुलिस फोर्स मुस्तैद रही। वहीं मस्जिदों के आसपास भी पुलिस के जवान तैनात दिखे। प्रशासन ने सतर्कता के मद्देनजर सभी क्षेत्रों में अधिकारियों की मजिस्ट्रेट के रूप में भी तैनाती की थी। यह सभी अलग-अलग स्थानों पर ड्यूटी देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस छावनी बना रहा घंटाघर
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध को देखते हुए जिलाधिकारी शंभु कुमार और पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर के साथ ही घंटाघर चौराहे पर आला अधिकारी बैठे रहे। यहां से पूरे शहर के हालात का जायजा लिया जाता रहा। घंटाघर पर करीब 50 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। हर रास्ते पर बैरिकेडिंग लगा दी गई थी। एडीएम जयचंद्र पांडेय व सीडीओ अरविंद चौहान के साथ ही नगर मजिस्ट्रेट जयप्रकाश, सीओ टीएन दूबे आदि अधिकारी भी हालात पर नजर बनाए रखे। दोपहर बाद जुलूस न निकलने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed