फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   administration did not give permission for fair at Syed Salar Masood Ghazi dargah in Bahraich

UP: सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर नहीं लगेगा मेला, प्रशासन ने नहीं दी अनुमति; कहा-बिगड़ सकती कानून व्यवस्था

Sat, 03 May 2025 02:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 03 May 2025 02:28 PM IST
सार

बहराइच में सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर इस बार मेला नहीं लगेगा। प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी है। प्रशासन का कहना है कि मेले में पांच लाख से अधिक लोग आते हैं। इससे कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है। 

विज्ञापन
administration did not give permission for fair at Syed Salar Masood Ghazi dargah in Bahraich
जानकारी देते सिटी मजिस्ट्रेट एवं सीओ सदर - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बहराइच में इस बार सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर मेला नहीं लगेगा। जिला प्रशासन ने मेले की अनुमति नहीं दी। सिटी मजिस्ट्रेट एवं सीओ सदर ने संयुक्त रूप से बयान जारी करके इसकी जानकारी दी।  

विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर ने बताया कि दरगाह प्रबंध समिति द्वारा मेले के आयोजन के लिए पत्र आया था। इस पर रिपोर्ट तलब की गई थी। किसी भी अधिकारी ने मेले के आयोजन को संस्तुति नहीं दी। 
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि पहलगाम पर आतंकी हमले को देखते हुए कानून व्यवस्था सख्त है। मेले में पांच लाख से अधिक लोग आते हैं। ऐसी दशा में कानून व्यवस्था को लेकर समस्या हो सकती है। इसे देखते हुए मेले के आयोजन को संस्तुति नहीं दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed