फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Action will be taken if essential goods are sold at higher prices

जरूरी सामान अधिक दामों पर बेचा तो होगी कार्रवाई

Sat, 28 Mar 2020 09:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken if essential goods are sold at higher prices
बहराइच। लॉकडाउन के दौरान जिला प्रशासन द्वारा जरूरी सामानों को बेचे जाने की व्यवस्था तय की गई है। मगर कुछ स्थानों से सामानों को अधिक दामों पर बेचे जाने की शिकायत सामने आने के बाद डीएम ने सख्त रुख अपनाया है। डीएम ने कालाबाजारी करने और अधिक पैसे लेने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

लागू की गई लॉकडाउन अवधि में जनसामान्य को आवश्यक खाद्य सामग्री व दैनिक उपयोग की वस्तुयें उचित मूल्य पर उपलब्ध कराये जाने तथा मुनाफाखोरी को रोके जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी शंभु कुमार द्वारा थोक एवं फुटकर मूल्यों का निर्धारण कर दिया गया है। साथ ही सभी को सचेत किया गया है कि निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर बिक्री किये जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी द्वारा चावल थोक 2200-3000 रुपये प्रति क्विंटल व फुटकर 2500-3500, उर्द दाल थोक 7000-8000, फुटकर 8200-8500, अरहर दाल थोक 7000-8200 व फुटकर 7500-8500, मसूर दाल थोक 7000-8200 व फुटकर 7500-8500, चना दाल थोक 5500-6500 व फुटकर 6500-7000, मटर दाल थोक 6000-7000 व फुटकर 7000-8000, आटा (गेहूं) थोक 2500 व फुटकर 2600, गेहूं थोक 2000-2100 व फुटकर 2000-2200 रुपये प्रति क्विंटल बेचा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलू थोक 1900-2100 व फुटकर 2500-2700, प्याज थोक 1900-2100 व फुटकर 2300-2800, लहसुन थोक 6000-7500 व फुटकर 8000-8500, टमाटर थोक 2000 व फुटकर 2500, मक्का थोक 1500 व फुटकर 1600, सरसों थोक 3200 व फुटकर 3400, मसूर थोक 6200, फुटकर 6400, चना थोक 4000, फुटकर 4500, धान थोक 1400 व फुटकर 1500-1600, बेसन थोक 8000 व फुटकर 8500, सूजी थोक 2700 व फुटकर 3000, चावल कामन थोक 2300 व फुटकर 2500, राजमा थोक 8000 व फुटकर 8500, सरसों तेल थोक 12000 व फुटकर 13000, रिफाईण्ड थोक 10000 व फुटकर 11000, गुड़ थोक 3100 व फुटकर 3200 व चीनी थोक 4000 व फुटकर 4200 रुपये प्रति क्विंटल दर निर्धारित की गई है।

फलों व दूध के रेट भी किए तय
जिलाधिकारी शंभु कुमार ने फलों के लिए भी प्रति किलो थोक व फुटकर बिक्री दर निर्धारित की गई है। सेब थोक 80 व फुटकर 100, सन्तरा थोक 20 व फुटकर 25, अंगूर थोक 50 व फुटकर 60 रुपये प्रति किलो दर तय की गई है। जबकि दूध फुल क्रीम 56 रुपये प्रति लीटर, टोण्ड मिल्क 46 रुपये प्रति लीटर तथा लूज मिल्क के लिए 44 रुपये प्रति लीटर की दर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed