फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Action will be taken

बोर्ड परीक्षा : कैमरा बंद हुए तो होगी कड़ी कार्रवाई

Wed, 03 Jan 2024 08:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 03 Jan 2024 08:28 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken
परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक करने को चलेगा अभियान
विज्ञापन

नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए जिला प्रशासन सख्त
संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन जोरों से तैयारियां कर रहा है। इसके लिए सभी केंद्रों को सीसीटीवी कैमरे से लैस किया गया है। अब अभियान चलाकर लगाए गए कैमरों को चेक किया जाएगा। यदि कैमरा बंद हुए, तो केंद्र के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 22 फरवरी शुरू हो रही हैं। इसके लिए जिले में 114 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं। डीआईओएस नरेंद्र देव ने बताया कि दो-तीन दिनों में अभियान चलाकर सभी परीक्षा केंद्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की चेकिंग की जाएगी। इसके साथ ही इंटरनेट, बिजली, वायरिंग आदि बिंदुओं पर जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि केंद्रों पर यदि कैमरे बंद हुए, तो संबंधित परीक्षा केंद्रों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed