फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Action plan made for beautification of Gandhi Park

Bahraich News: गांधी पार्क के सौंदर्यीकरण की बनी कार्ययोजना

Thu, 22 Jun 2023 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 22 Jun 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
Action plan made for beautification of Gandhi Park
नानपारा (बहराइच)। नगर पालिका परिषद नानपारा के बोर्ड की बैठक गुरुवार को पालिक कार्यालय में हुई। इसमें नगर के विकास का खाका खींचकर नगर स्थित गांधी पार्क के सौंदर्यीकरण की कार्ययोजना बनाई गई।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता नपाप के चेयरमैन अब्दुल वहीद ने की। मुख्य अतिथि सांसद अक्षयवर लाल गोंड ने नगर के विकास के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। नगर पालिका के सभासदों ने वार्डों के विकास की तैयार की गई कार्ययोजना को अमलीजामा पहनाते हुए गांधी पार्क के सौंदर्यीकरण व पार्क में चल रहे विवाद की जानकारी दी।
विज्ञापन

बैठक के दौरान बरसात से पूर्व नाले नालियों की सफाई की जलनिकासी, मार्गों की मरम्मत के कार्य पर चर्चा की गई। इस मौके पर नगर पालिका ईओ रेनू यादव, हरिहर वर्मा, सभासद जमाल हामिद वारसी, अक्षत द्विवेदी, छत्रपाल वर्मा, नौशाद अली, मुव्वर, रईस अहमद, शफीक अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed