फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Action

गबन में दो प्रधान व सचिव पर केस दर्ज

Sat, 22 Jun 2019 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Action
बहराइच। विकास खंड शिवपुर में तैनात एक ग्राम पंचायत अधिकारी ने निलंबन अवधि में ही विकास कार्यों के लिए 26.92 लाख के चेक काटकर रकम हजम कर ली। इसमें दो गांवों के प्रधानों की भूमिका भी संदिग्ध रही। डीएम के निर्देश पर कराई गई जांच में गठित तीन सदस्यीय टीम ने मामला पकड़ा।
विज्ञापन

एडीओ की तहरीर पर शनिवार को ग्राम पंचायत अधिकारी व दो प्रधानों के खिलाफ गबन, सरकारी धन के दुरुपयोग आदि धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। बीडीओ की भूमिका संदिग्ध मिलने पर उनको तत्काल प्रभाव से हटाते हुए मजिस्ट्रियल जांच शुरू कराई गई है। वहीं जिला पंचायत राज अधिकारी की भूमिका की भी जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बेहड़ा और बरुही टेपरी में ग्राम पंचायत अधिकारी उमेश चंद्र की तैनाती थी। ग्राम पंचायत अधिकारी को डीएम के आदेश पर निलंबित कर दिया गया था। इसी बीच उसने बेहड़ा की प्रधान भानमती पांडेय और बरुही टेपरी की प्रधान सरिता देवी के संयुक्त हस्ताक्षर से विकास कार्यों के नाम पर करीब 26.92 लाख रुपये के चेक कटवा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद बैंक से पैसे का भुगतान भी करा लिया गया। मामले की जानकारी होने पर जिलाधिकारी शंभु कुमार ने सीडीओ अरविंद चौहान को जांच के निर्देश दिए। सीडीओ के निर्देेश पर शुरू हुई जांच में फर्जीवाड़ा पकड़ में आया। जांच टीम को दोनों गांव की प्रधान और सेक्रेटरी कोई अभिलेख भी नहीं दिखा पाए।

जिलाधिकारी शंभु कुमार के निर्देश पर सहायक विकास अधिकारी शिवपुर उपेंद्र यादव ने तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। सीडीओ अरविंद चौहान ने बताया कि पूरे मामले में खंड विकास अधिकारी सुशील श्रीवास्तव की संलिप्तता मिली है। इस पर उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनको रिसिया स्थानांतरित कर दिया गया है। उनके खिलाफ अपर जिलाधिकारी को मजिस्ट्रियल जांच सौंपी गई है। इसी तरह जिला पंचायत राज अधिकारी केबी वर्मा की भूमिका संदिग्ध मिलने पर उनकी भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed