फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Accused of forgery arrested from managing director Lucknow

जालसाजी का आरोपी मैनेजिंग डायरेक्टर लखनऊ से दबोचा

Fri, 05 Feb 2021 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Accused of forgery arrested from managing director Lucknow
बहराइच। राजधानी से सफल शक्ति एग्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का संचालन कर एजेंसी देने के नाम पर जालसाजी करने वाले मैनेजिंग डायरेक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट के आदेश के 48 घंटे के अंदर बहराइच पुलिस ने लखनऊ में छापा मार कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

दरगाह थाना क्षेत्र के अग्रसेन चौक निवासी अब्दुल बद्दू मेसर्स शाह कंस्ट्रक्शन एंड सप्लायर का काम करते हैं। यह बीते जनवरी 2019 में सफल शक्ति एग्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर सैय्यद शकील व उनके सहयोगी से काम करने के लिए मिले थे। एजेंसी देने के नाम पर पैसा जमा कराया गया था। कुछ दिन बाद सामान भी बुक कराया। आरोप है कि एजेंसी व सामान बुक कराने के एवज में आठ लाख रुपये मैनेजिंग डायरेक्टर ने ले लिए, लेकिन एजेंसी व सामान देने में आनाकानी करने लगे।
विज्ञापन

पीड़ित को जब लगा कि मैनेजिंग डायरेक्टर धोखाधड़ी कर रहा है और पैसे वापस नहीं करेगा तो 23 जनवरी 2019 को उन्होंने मैनेजिंग डायरेक्टर व उसके साथी के खिलाफ दरगाह थाने में मुकदमा दर्ज कराया। दरगाह थानाध्यक्ष मधुपनाथ मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद वह कोर्ट से अरेस्ट स्टे ले आया था। बाद में कोर्ट ने केस की गंभीरता को समझते हुए गिरफ्तारी का आदेश दिया। आदेश मिलने के बाद थानाध्यक्ष अपने साथ एसआई पंकज यादव व सिपाही रामकिशोर के साथ लखनऊ पहुंचे और छापा मार कर आरोपी मैनेजिंग डायरेक्टर को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी को जेल भेजने के लिए कोर्ट में पेश किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी कई प्रांतों में एजेंसी व सामान देने के नाम पर जालसाजी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed