फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Accused arrested for kidnapping and raping a girl.

Bahraich News: बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 02 Oct 2026 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for kidnapping and raping a girl.
फखरपुर। चार वर्षीय बच्ची के अपहरण और दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची चार अगस्त को घर के बाहर खेलते समय लापता हुई थी। तीन दिन बाद सात अगस्त को वह गांव के बाहर चकरोड पर घायलावस्था में मिली थी। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर किया गया था।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी बच्ची के पिता ने पांच अगस्त को थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू की। सात अगस्त को बच्ची के मिलने के बाद उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

स्वस्थ होने के बाद पुलिस ने बच्ची से पूछताछ कर उसका बयान दर्ज किया। उससे मिली जानकारी के आधार पर थाना प्रभारी रामकुमार राजभर ने सरायकाजी निवासी बदरुदूजा को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। सीओ कैसरगंज डीके श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। न्यायालय के आदेश के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed