फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   accident

Bahraich News: विभिन्न हादसों में दो की मौत, मासूम समेत तीन घायल

Thu, 23 Feb 2023 11:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Feb 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
accident
बहराइच। कैसरगंज थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास बुधवार की देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप में टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हो गए। उधर कैसरगंज-हुुजूरपुर मार्ग पर पैदल जा रहे एक युवक को पीछे से आ रहे वाहन ने रौंद दिया। सीएचसी में इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मटेरा थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह स्कूल जा रहे एक तीन वर्षीय बालक को ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी, जिससे बालक गंभीर से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

कैसरगंज थाना क्षेत्र में टोल प्लाजा के पास बुधवार को देर रात एक ट्रक व पिकअप में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए। हादसे मे पिकअप चालक बाराबंकी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के गनेशपुर शिवा(28) की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं दो अन्य आरिफ(23) व प्रदीप (21) घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची कैसरगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दोनो घायलों में से एक को कैसरगंज व दूसरे को फखरपुर सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।
वहीं कैसरगंज कस्बे से हुजूरपुर जाने वाले मार्ग पर एक मैरिज लान के सामने से पैदल गुजर रहे बस्ती जिले के पिपरा गौतम निवासी कोईल सिंह को पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल कोईल को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सीएचसी कैसरगंज पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

वहीं मटेरा थाना क्षेत्र के गौरा धनौली निवासी परमजोत उर्फ विनय सिंह(3) को स्कूल जाते समय गांव में ही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में मासूम गंभीर रुप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल छात्र को इलाज के लिए पास के निजी चिकित्सक के यहां भर्ती करवाया है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed