फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   accident

बाइक सवार युवक पोल से टकराया, चली गई जान

Fri, 16 Apr 2021 10:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
accident
हुजूरपुर (बहराइच)। खरगापुर गांव निवासी एक युवक बाइक से जिला मुख्यालय आया था। काम निपटाने के बाद वह शुक्रवार दोपहर बाद घर वापस जा रहा था। सहसलमपुर चौराहे के पास बाइक सवार बिजली के खंभे से टकरा गया। मौके पर ही हादसे में उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हुजूरपुर थाना अंतर्गत खरगापुर गांव निवासी सद्दामा (27) पुत्र माहेजबी बाइक से जिला मुख्यालय आया था। शुक्रवार को काम निपटाने के बाद युवक वापस घर जाने लगा।
विज्ञापन

बहराइच-हुजूरपुर मार्ग पर सहसलमपुर चौराहे के पास स्थित नंदिनी पब्लिक स्कूल के सामने बाइक बिजली के खंभे से टकरा गया। सिर में चोट लगने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed