{"_id":"5d752dff8ebc3e93c52eec4b","slug":"ac-bus-starts-from-nepalganj-to-lucknow-bahraich-news-lko4805615111","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपालगंज से लखनऊ के लिए एसी बस शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपालगंज से लखनऊ के लिए एसी बस शुरू
विज्ञापन
नेपाल से लखनऊ के लिए एसी बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते मेयर।
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। भारत-नेपाल मैत्री संबंधोें को और मजबूत करते हुए सरकार ने नेपालगंज से लखनऊ के लिए रोडवेज बस को रविवार को रवाना किया। नेपाल सरकार के मेयर धवल शमशेर राना और उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। यह बस नेपालगंज से चलकर रुपईडीहा, नानपारा, बहराइच और बाराबंकी होते हुए लखनऊ पहुंचेगी। इसके बाद शाम को पुन: नेपाल के लिए बस रवाना होगी। इस दौरान लगभग पांच घंटे यात्रियों को बस में सफर करना पड़ेगा।
नेपाल के भेरी यातायात प्राइवेट लिमिटेड तथा उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के नियमों के तहत नेपालगंज के कारकांदों से रविवार को वातानुकूलित बस सेवा का शुभारंभ सुबह आठ बजे हुआ। मुख्य अतिथि नेपालगंज के नगर पालिका के मेयर धवल शमशेर राणा तथा उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष नंदलाल वैश्य द्वै ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया।
मालूम हो कि इससे पूर्व भारत सरकार की ओर से नई दिल्ली के आनंद विहार से नेपालगंज की बस सेवा पूर्व से संचालित की जा रही है। भेरी यातायात के अध्यक्ष राजेंद्र गिरि ने बताया कि आने वाले दिनों में नेपालगंज से हरिद्वार, ऋषिकेश, शिमला आदि क्षेत्रों की बस सेवा नेपालगंज से शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि धवल शमशेर राणा ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर नेपालगंज बांके में बस स्टैंड का संचालन शुरू किया जाएगा, जिसमें सभी बसों का संचालन एक स्थान से होगा।
इसी क्रम में उद्योग वाणिज्य संघ के नंदलाल वैश्य ने कहा कि समितियों से मेरा आग्रह है कि रूट पर पड़ने वाले अवैध ढाबे पर बस को रोक कर यात्रियों का शोषण न कराएं। इस मौके पर नेपालगंज के विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य, समाजसेवी व संचार कर्मी मौजूद रहे। सभी लोगों ने संघ और प्रदेश सरकार को धन्यवाद दिया।
बस संचालन का बस का समय
मेयर धवल शमशेर राणा ने बताया कि नेपालगंज से सुबह आठ बजे बस लखनऊ के लिए रवाना होगी, जो पांच घंटे सफर तय करेगी। लखनऊ के कैसरबाग से शाम आठ बजे पुन: बस की वापसी होगी। सीमा बंद होने से पहले बस नेपाली सीमा में प्रवेश कर जाएगी।