फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   A Youngster died in a road accident.

Bahraich News: सड़क हादसे में युवक की मौत

Sat, 28 Feb 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 28 Feb 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
A Youngster died in a road accident.
फखरपुर। क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात एक टेंपो के अनियंत्रित होकर पलट जाने से दूल्हे के सगे चाचा की मौत हो गई, जबकि उनके मामा गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


फखरपुर के ग्राम बिराहिमडीहा के मजरा कुम्हारन पुरवा निवासी पवन चौहान (25) अपने भतीजे रोहित की बरात में शामिल होने के लिए बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे टेंपो से रानीपुर के अचौलिया गांव जा रहे थे।
विज्ञापन


पटसिया चौराहे के पास एक वाहन को ओवरटेक करने के दौरान टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेंपो में सवार पवन चौहान और पवन के मामा बाबूराम निवासी सिंगाही चलती गाड़ी से नीचे गिर पड़े। पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फखरपुर ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान पवन चौहान की मौत हो गई, जबकि बाबूराम का इलाज जारी है। थाना प्रभारी संजीव चौहान ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed