{"_id":"67cdde129ea1e82ba80b5aad","slug":"a-young-man-died-under-suspicious-circumstances-allegations-of-poisoning-his-drink-bahraich-news-c-98-1-slko1011-127748-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, शराब में विषाक्त पिलाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, शराब में विषाक्त पिलाने का आरोप
Sun, 09 Mar 2025 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 09 Mar 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। हुजूरपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सेमरीपुरवा त्रिकोलिया निवासी ननकऊ (58) की शनिवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मौत के बाद मृतक के भतीजे अर्जुन राणा ने गांव निवासी चार लोगों पर शराब में विषाक्त मिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
भतीजे का आरोप है कि चाचा से कुछ लोगों ने जमीन का बैनामा करवाया था। खरीदी जमीन के पैसे न देने पड़ें, इसके लिए शराब में विषाक्त मिलाकर पिला दिया। थाना प्रभारी अनिल मिश्रा ने बताया कि भतीजे ने फोन पर सूचना दी है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट में मौत का सही कारण स्पष्ट होगा, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।