फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   A young man died in a vehicle accident, his mother is in critical condition

Bahraich News: वाहन की टक्कर से युवक की जान गई, मां गंभीर

Sun, 13 Apr 2025 03:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 13 Apr 2025 03:27 AM IST
विज्ञापन
A young man died in a vehicle accident, his mother is in critical condition
विकास कुमार वर्मा की फाइल फोटो।
बहराइच/चितौरा/धरसवां। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुए हादसोंं में एक युवक की मौत हो गई। चार गंभीर रूप से घायल हो गए। देहात क्षेत्र में हुए हादसे में बेटे की मौत हो गई और मां गंभीर रूप से घायल हो गई। मटेरा क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्राॅली व कार की भिड़ंत में भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। वहीं रामगांव क्षेत्र में हुए हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

सुआपारा गांव निवासी विकास कुमार वर्मा (21) शनिवार सुबह अपनी मां कलावती (45) के साथ बाइक से श्रावस्ती जिले के सीताद्वार मंदिर दर्शन करने गए थे। दर्शन के बाद वापस लौटते समय बहराइच-बलरामपुर राजमार्ग पर देहात क्षेत्र के बहादुरचक के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल मां-बेटे को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। वहां इलाज के दौरान विकास की मौत हो गई। मां कलावती का इलाज जारी है। मौत की सूचना से विकास के घर में कोहराम मच गया और रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन


लखनऊ से निकाह के लिए खरीदारी कर लौट रहे भाई-बहन गंभीर

नानपारा के बरईपारा निवासी उमरा (20) का 18 अप्रैल को निकाह है। इसकी खरीदारी के लिए शुक्रवार को वह भाई रेहान (24) के साथ कार से लखनऊ गई थी। रात में दोनों भाई-बहन वापस लौट रहे थे। इस दौरान बहराइच-नानपारा हाईवे पर मटेरा क्षेत्र में यादव ढाबा के पास उनकी कार अज्ञात ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकरा गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी और दोनों को कार से बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने भाई-बहन को इलाज के मेडिकल कॉलेज बहराइच भेजवाया। वहां दोनों की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। वहां उनका इलाज जारी है। मटेरा थाना प्रभारी मदनलाल ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



सांड़ से टकराकर ट्रॉली से टकराया बाइक सवार, हालत गंभीर
हरदी क्षेत्र के सिंघिया निवासी भोला (23) का 18 अप्रैल को गौना होना है। इसकी तैयारियों में जुटे भोला शुक्रवार को राजा कुट्टी निवासी मौसी के घर गए थे। वहां से वापस लौटते समय रामगांव क्षेत्र के राजी चौराहे के पास उनकी बाइक के सामने सांड़ आ गया। सांड़ से टकराकर उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह ट्रॉली से टकरा गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल भोला को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजवाया। वहां उनका इलाज जारी है।

दो बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल

नानपारा। नकहा बरदहा निवासी हरिओम मिश्रा (27) शनिवार को बाइक से जा रहे थे। इस दौरान अगनुपुरवा के पास सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार रिसिया के सिसई सलोन निवासी बरसाती (50) के साथ उनकी टक्कर हो गई। हादसे में बरसाती की बाइक पर सवार रवि (8) समेत तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से तीनों को इलाज के लिए सीएचसी नानपारा पहुंचाया। वहां उनकी हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया।

विकास कुमार वर्मा की फाइल फोटो।

विकास कुमार वर्मा की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed