{"_id":"685da5cb7945f20a990fc44e","slug":"a-young-man-died-in-a-collision-with-a-dumper-one-seriously-injured-bahraich-news-c-98-1-slko1011-132753-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: डंपर की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: डंपर की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर
Fri, 27 Jun 2025 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 27 Jun 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। सीतापुर-बहराइच हाईवे पर हरदी क्षेत्र के रमपुरवा खुर्द के पास बृहस्पतिवार शाम तेज रफ्तार डंपर और बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे प्राथमिक इलाज के बाद ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
फखरपुर क्षेत्र के मूसेपुर निवासी मोहित उर्फ गोली (19) बृहस्पतिवार को हरदी क्षेत्र के गंगापुरवा निवासी रिश्तेदार परवेश कुमार (27) के घर गए थे। शाम को दोनों बाइक से चहलारी घाट पुल देखने जा रहे थे। इस दौरान रमपुरवा खुर्द के पास उनकी बाइक में डंपर से टक्कर हो गई। हादसे में मोहित की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं परवेश गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां से चिकित्सकों ने ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। राहगीरों के मुताबिक, बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था।