फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   A young man died after getting electrocuted

Bahraich News: करंट की चपेट में आकर युवक की मौत

Sun, 23 Jun 2024 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 23 Jun 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
A young man died after getting electrocuted
डिवाइडर पर करंट उतरने से हुआ हादसा
विज्ञापन

बहराइच। लखनऊ-बहराइच मार्ग पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने बने डिवाइडर के बॉक्स में करंट उतरने से युवक चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के नौगोइया गांव निवासी बाबादीन (38) पुत्र श्री राम शनिवार शाम को कैसरगंज बाजार आया था। रात 8:00 बजे के आसपास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निकट बने डिवाइडर के पास से पैदल घर आ रहा था। इसी दौरान बॉक्स में उतरे करंट के चलते डिवाइडर के पाइप लाइन में भी करंट आ गया। जिसकी चपेट में आने से बाबादीन की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी जानकारी आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि डिवाइडर में करंट उतरने से हादसा हुआ है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed